पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर के बेटे पर रेप का आरोप: मेड की शिकायत पर पुलिस ने कस्टडी में लिया, आरोपी की लाहौर में क्रिकेट एकेडमी
Published:
2 min read

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर अब्दुल कादिर के बेटे सुलेमान कादिर ने 2005 से 2013 के बीच 26 फर्स्ट क्लास और 40 लिस्ट ए मैच खेले थे। (फोटो क्रेडिट -सोशल मीडिया )
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर अब्दुल कादिर के बेटे सुलेमान कादिर पर रेप का आरोप लगा है। लाहौर में हाउस मेड ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस ने सुलेमान कादिर को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपनी FIR में बताया- मैं सुलेमान कादिर के घर काम करती थी। सुलेमान मुझे जबरदस्ती अपने फार्महाउस ले गया। वहां मेरे साथ रेप किया।
मेडिकल जांच के लिए भेजा गया
पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
कौन हैं सुलेमान कादिर
41 साल के सुलेमान कादिर ने 2005 से 2013 के बीच 26 फर्स्ट क्लास और 40 लिस्ट ए मैच खेले थे। वह अब्दुल कादिर के 4 बेटों में से एक हैं। फिलहाल लाहौर में क्रिकेट अकादमी चलाते हैं।
अब्दुल कादिर का करियर
अब्दुल कादिर पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 67 टेस्ट और 104 ODI मैच खेले। 1980 के दौरान उन्हें लेग स्पिन बॉलिंग को पहचान दी थी। सितंबर 2019 में उनका निधन हुआ था।

