पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर कैफ का तंज : बोले- कप्तान को छोड़ो, ये बताओ... कोच हेसन मुफ्त का पैसा क्यों ले रहा है
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की तस्वीर साफ नहीं है। उसके प्रदर्शन पर गंभीर सवालिया निशान हैं। इस बीच, मोहम्मद कैफ ने पाकिस्तान के कोच माइक हेसन के रोल पर सवाल उठाया है। एक शो के दौरान कैफ ने कहा- हेसन क्या मुफ्त की तनख्वाह ले रहे हैं?
सिर्फ कप्तान की गलती नहीं
कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- हेसन इतने एक्पीरिएंस कोच हैं। उन्होंने दुनियाभर में कोचिंग की है, फिर भी ऐसे फैसले क्यों लिए जा रहे हैं? जब टीम अच्छा नहीं खेल रही है तो जिम्मेदारी कोच की भी है। सिर्फ कप्तान को दोष देना सही नहीं।
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक- वर्ल्ड कप के बाद शादाब खान को टी20 टीम की कप्तानी दी जा सकती है। हालांकि कई लोगों का कहना है कि सिर्फ कप्तान बदलने से कुछ नहीं होगा, जब तक टीम की सोच और प्लानिंग नहीं बदलेगी। अब चर्चा इस बात की भी है कि अगर पाकिस्तान का प्रदर्शन ऐसा ही रहा तो माइक हेसन की भी छुट्टी हो सकती है। कहा जा रहा है कि बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के बाद बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.461
पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए खुद तो जीतना ही है, इसके अलावा न्यूजीलैंड-इंग्लैंड मुकाबले पर भी उनकी उम्मीद टिकी है। पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.461 है। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट 3.050 है। ऐसे में पाकिस्तान को अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को बहुत बड़े मार्जिन से हराना होगा।
9 दिन में 3 प्रैक्टिस सेशन
9 दिन में पाकिस्तान ने सिर्फ तीन नेट सेशन किए। एक सेशन बारिश की वजह से नहीं हो पाया। दो मैच के बीच समय मिलने के बावजूद पाकिस्तान टीम प्रैक्टिस से दूर रही। खबरों के मुताबिक- खिलाड़ी आराम करते रहे। इससे फैंस और एक्स प्लेयर्स नाराज हैं। उनका कहना है कि बड़े टूर्नामेंट में इतनी लापरवाही ठीक नहीं।कोच हेसन के फैसलों पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। भारत के खिलाफ धीमी पिच पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला समझ से बाहर बताया जा रहा है। टीम में ज्यादा ऑलराउंडर खिलाने और कुछ अच्छे खिलाड़ियों को बाहर बैठाने पर भी आलोचना हो रही है।

