वैभव से इम्प्रेस हुए कप्तान रियान पराग : बोले-ऐसा टैलेंट कम ही देखने को मिलता है, वो पूरे 14 मैच खेलेगा; सूर्यवंशी ने 17 गेंद में 52 रन बनाए
Published:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026 ) में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपना पहला मैच जीत लिया है। यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ सोमवार यानी 30 मार्च को खेला गया। वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई के खिलाफ सिर्फ 17 बॉल में 52 रन बनाए। उनकी इनिंग में 5 छक्के और 4 चौके शामिल थे।

‘वैभव ये सब कैसे कर रहा है’
मैच के बाद कप्तान रियान पराग ने वैभव की तारीफ की। उन्होंने कहा - हम (ध्रुव जुरेल और रियान ) बस ये सोच रहे थे कि ये सब क्या हो रहा है? वैभव ये सब कैसे कर रहा है? मैं बहुत खुश हूं कि वह मेरी टीम का हिस्सा है। हम वैभव की बैटिंग देखकर हैरान थे। चौथे ओवर तक मैं समझ ही नहीं पाया कि वैभव किस तरह खेल रहा था।
मैंने वैभव से कहा है- तुम इस सीजन में सभी 14 मैच खेलोगे। मीडिया या बाहर की बातों पर बिल्कुल ध्यान मत दो। बस अपने गेम पर ध्यान दो। उसे किसी भी तरह का दबाव लेने की जरूरत नहीं है।

‘नेचुरल गेम खेलो’
"बॉस बेबी" के नाम से मशहूर वैभव सूर्यवंशी ने गेम का क्रेडिट टीम के कोच और सीनियर प्लेयर्स को दिया। उन्होंने कहा- टीम मैनेजमेंट और हेड कोच (कुमार संगाकारा) ने नेचुरल गेम खेलने के लिए बोला है। कोच ने सिर्फ इतना कहा कि अपनी स्ट्रेंथ के हिसाब से खेलो। मैच की सिचुएशन को समझो। यही चीज मेरे लिए सबसे ज्यादा काम आई।

अटैकिंग शुरुआत
128 रन के टारगेट का पीछा करते हुए वैभव ने शुरुआत से ही अटैकिंग बैटिंग की। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ 75 रन की पार्टनरशिप की। टीम ने 12.1 ओवर में ही मैच खत्म कर दिया। वैभव को शुरुआत में एक जीवनदान भी मिला। इसके बाद उन्होंने कोई गलती नहीं की। पूरी इनिंग में बॉलर्स पर प्रेशर बनाए रखा। वैभव ने 17 बॉल में 52 रन बनाए। उनकी इनिंग में 5 छक्के और 4 चौके शामिल थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
पंत फ्लॉप, अय्यर सुपरहिट: 2025 में करोड़ों में बिके प्लेयर्स का पूरा हिसाब-किताब; इस बार कैमरुन ग्रीन महंगे प्लेयर
15 के वैभव और 44 साल के धोनी मैदान में: IPL 2026 में यंगेस्ट और ओल्डेस्ट प्लेयर कौन; यहां इंटरेस्टिंग फैक्ट आपके लिए
हमारे क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज : संजू का सफर फेसबुक पर Hii से शुरू हुआ; दुबेजी ने उम्र-मजहब को परे रखा- यहां दिलचस्प किस्से
लगातार 5 मैच हारने के बाद चैम्पियन बनी मुंबई: RCB 8 में से 7 मैच हारी, फिर भी प्लेऑफ में; IPL हिस्ट्री के 5 कमबैक
IPL में 19 साल का सफर : धोनी-विराट समेत 7 प्लेयर 2008 से इस लीग का हिस्सा; तब वैभव का तो जन्म भी नहीं हुआ था

