राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट: भारत-पाक बॉर्डर के पास धमाका; अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रेन सेवा रोकी गई
Published:
2 min read

ब्लास्ट से रेलवे ट्रैक पर सीमेंट के 2 ब्लॉक टूट गए
नेशनल डेस्क. राजस्थान के श्रीगंगानगर में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर करीब रात 9.45 बजे ब्लास्ट हुआ। रेलवे ने ट्रेन सेवा रोक दी है। ATS, CID और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।
ब्लास्ट से रेलवे ट्रैक पर डैमेज हुआ है। यह भारत–पाकिस्तान इंटरननेशनल बॉर्डर के करीब 50 GB गांव के पास हुआ है। 45 मिनट पहले ही इसी ट्रैक से पैसेंजर ट्रेन निकली थी।
200 मीटर तक सुनी आवाज
विस्फोट की आवाज 200 मीटर दूर तक सुनी गई। साथ ही रेलवे ट्रैक पर 2 फीट तक गहरा गड्ढा हो गया। इस घटना के बाद एंटी टेरेरिज्म स्क्वाइड (ATS), CID, डॉग स्क्वाइड, सुरक्षा एजेंसी और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की जांच की। वहीं सुरक्षाबलों की एक अन्य टीम तड़के 2 बजे वहां पहुंची।
रामसिंहपुर पुलिस थाने में FIR
श्रीगंगानगर के SP हरिशंकर ने कहा- अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर रेलवे ट्रैक को सपोर्ट करने वाले 2 कंंक्रीट के पिलर डैमेज हुए हैं। FSL की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। कुछ एविडेंस जुटाए हैं। यह कहना मुश्किल होगा कि घटना किस वजह से हुई। हाल ही में बॉर्डर एरिया से 7.5kg RDX बरामद केस से इसके लिंक नहीं हुआ है। जांच की जा रही है। रामसिंहपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।

