पंजाब में AAP विधायक अमनदीप कौर के घर ED की रेड: रात 3 बजे पहुंची टीम, मेन गेट बंद, अंदर आने की इजाजत नहीं; पार्टी बोली- चुनाव से पहले बदनाम करने की कोशिश
Published:
2 min read

पंजाब के मोगा में AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी। बुधवार तड़के ED की टीम ने यहां छापेमारी की।
नेशनल डेस्क। पंजाब के मोगा में बुधवार तड़के इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर छापा मारा। ED की टीम रात करीब 3 बजे उनके घर पहुंची। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने घर का मेन गेट बंद कर दिया और किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी।
AAP नेताओं ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार AAP नेताओं को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
'पानी-चाय तक ले जाने से रोका'
मोगा के सीनियर डिप्टी मेयर राकेश कुमार बजाज ने बताया कि ED की टीम रात करीब 3 बजे से विधायक के घर में हैं और किसी को भी अंदर नहीं जाने दे रही है। उन्होंने कहा- विधायक के घर पानी और चाय लेकर जाने की कोशिश करने वालों को भी रोक दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ED अधिकारियों ने विधायक को भी घर में कैद कर रखा है।
राकेश कुमार बजाज ने यह भी कहा कि पिछले 5 से 7 दिनों से AAP विधायकों को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी ED ने कई मामले दर्ज किए, लेकिन उनमें आरोपियों को क्लीन चिट मिली। इस बार भी विधायक बेदाग निकलेंगी।

'जहां BJP की सरकार नहीं, वहीं हो रही छापेमारी'
AAP नेता ने आरोप लगाया कि ED उन राज्यों और जगहों पर छापेमारी कर रही है, जहां BJP की सरकार नहीं है। BJP इन्हीं ED-CBI के सहारे सत्ता में आने का सपना देख रही है।
उन्होंने कहा कि BJP का यह मकसद पूरा नहीं होगा। पंजाब की जनता राज्य सरकार के साथ है और आने वाले विधानसभा चुनाव में AAP फिर से सत्ता में लौटेगी।
यह भी पढ़ें...

