UP में NEET एस्पिरेंट्स ने किया सुसाइड: प्रयागराज में पिता की बंदूक से शूट किया; तीसरी काउंसलिंग में सलेक्शन हुआ था
Published:
2 min read

छात्रा का तीसरी काउंसलिंग में सोनभद्र मेडिकल कॉलेज में सलेक्शन हुआ था।
नेशनल डेस्क. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में NEET की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा ने सुसाइड कर लिया। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें ओबेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) का जिक्र है।
पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। लड़की के पिता NHAI से रिटायर इंजीनियर हैं। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तीसरी काउंसलिंग में हुआ था सलेक्शन
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस सागर जैन ने बताया, लड़की झूंसी पुलिस स्टेशन के पास त्रिवेणीपुरम की रहने वाली थी। उसने इस वर्ष NEET का एग्जाम दिया था। छात्रा का तीसरी काउंसलिंग में सलेक्शन हो गया था और उसे सोनभद्र का मेडिकल कॉलेज मिला था। हालांंकि छात्रा को सलेक्शन के बारे में जानकारी थी या नहीं, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
परिवार को अनुसार, वह सुबह 4-5 बजे तक पढ़ाई करती थी और दोपहर 2.30 बजे तक उठती थी। सोमवार को जब वह 3 बजे तक नहीं उठी, तो परिजनों ने देखा। कमरे से उसकी बॉडी मिली।
यह खबर भी पढ़ें; NEET पेपर लीक घोर पाप : NDA संसदीय दल की बैठक में PM मोदी बोले- दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे
सुसाइड नोट में OCD का जिक्र
पुलिस ने बताया, उसके कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा- मैं पढ़ाई करने में असमर्थ हूं। मुझे माफ कर देना। छात्रा ने लिखा- वह दो वर्ष से ओबेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) से जूझ रही है। मुझे लगता है मैं OCD के साथ अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा नहीं कर पाऊंगी। इसलिए मैं सुसाइड कर रहीं हूं।

