Skip to content

उमर अब्दुल्ला की पार्टी को बड़ा झटका: NC सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी का इस्तीफा; कहा था- युवराज J-K को अपनी संपत्ति समझते हैं

Published:

3 min read

मेहदी ने पिता की पुण्यतिथि पर बडगाम में लोगों को संबोधित करते हुए इस्तीफे पर साइन किए।

मेहदी ने पिता की पुण्यतिथि पर बडगाम में लोगों को संबोधित करते हुए इस्तीफे पर साइन किए।

नेशनल डेस्क. जम्मू-कश्मीर की सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के श्रीनगर से सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने पार्टी और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

बडगाम में पिता आगा सैयद मेहदी की पुण्यतिथि पर आयोजित जनसभा में उन्होंने जनता को इस्तीफा दिखाते हुए एलान किया- मैं इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने अपने इस्तीफे को आजादीनामा का नाम दिया। इस दौरान बेहिश्त-ए-जहरा पार्क में समर्थकों की भारी भीड़ जमा हुई।

'मरकज हमारा एजेंडा सेट नहीं कर सकता'
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- आदत डाल लो, कश्मीर, जम्मू अपने शर्त पर तुम्हारे साथ बात करेगा। तुम्हारे अल्फाजों में बात नहीं करेगा। तुम्हारी ख्वाहिश के हिसाब से बात नहीं करेगा। एजेंडा हम सेट करेंगे। मरकज हमारे लिए एजेंडा सेट नहीं कर सकता।

Image


'युवराज J-K को अपनी संपत्ति समझते हैं'
उन्होंने कुछ दिन पहले पार्टी पर आरोप लगाया कि चुनाव के वक्त जनता से जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा करने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका इस्तीफा किसी मंत्री पद या दूसरे राजनीतिक फायदे के लिए नहीं है। वे पार्टी के भीतर चल रही खरीद-फरोख्त का हिस्सा भी नहीं बनना चाहते। वे उन वादों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं, जिनके दम पर नेशनल कॉन्फ्रेंस सत्ता में आई थी। मेहदी ने कहा था- युवराज और उनके करीबी लोग जम्मू-कश्मीर को ऐसी संपत्ति समझते हैं, जो परिवार में एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को मिलती है। उन्हें लगता है कि जनता वोट दे और फिर अपनी हद में रहे।

सरकार पर वादे पूरे नहीं करने के आरोप
मेहदी ने कहा था- पार्टी ने जनता से आर्टिकल 370 बहाल करने, जेलों में बंद लोगों को रिहा करने और उनके अधिकारों की रक्षा करने का वादा किया था। इन्हीं वादों के सहारे पार्टी ने सत्ता हासिल की, लेकिन अब उन्हें पूरा करने की कोशिश तक नहीं हो रही है।

ऐसे इस्तीफे आगे भी देखेंगे- विधायक आगा सैयद
वहीं विधायक आगा सैयद मुंतजिर मेहदी ने इस्तीफे पर कहा- जहां तक आज के इस्तीफे का ताल्लुक है, इस तरह के इस्तीफे हमने हाल में भी देखे हैं और आगे भी देखेंगे, मगर मुझे नहीं लगता है कि जिन मुश्किलों का सामना जम्मू-कश्मीर के लोगों को है, चाहे वो राजनीतिक हों, चाहे आरक्षण की बात करें, आप देखें कि कैसे 60% आबादी के लोगों को 14 फीसदी पर महदूद किया गया हो। 

उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में कैबिनेट में शामिल किए 4 नए मंत्री
दरअसल, उमर सरकार में हाल ही में 4 नए मंत्री बनाए गए हैं। इस विस्तार के बाद पार्टी के कुछ नेताओं के बीच नाराजगी की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, नेशनल कॉन्फ्रेंस लीडर शोएब अहमद मीर ने इन्हें अफवाह बताया है।


अन्य न्यूज़

Raj Express Logo

Subscribe to our news

NEWSLETTER