गणेश चतुर्थी पर रेलवे का बड़ा ऐलान: 392 स्पेशल ट्रेनें होगी शुरू; 21 अगस्त से 10 सितंबर तक यात्री उठा सकेंगे फायदा
Published:
2 min read

यह AI जेनरेटेड इमेज है। इसे न्यूज नेचर के लिहाज से क्रिएट किया गया है।
इंडियन रेलवे गणेश चतुर्थी के मौके पर यात्रियों की सुविधा और भीड़ कम करने के लिए 392 स्पेशल ट्रेनेंं चलाएगा। रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके बताया कि ये ट्रेनें 21 अगस्त से 10 सितंबर तक चलाई जाएंगी।
27 अगस्त गणेशोत्सव
इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को है। इस उत्सव का समापन 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर होगा। इसे विनायक चतुर्थी या विनायक चविथी के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार भगवान गणेश की पूजा का प्रतीक है।
महाराष्ट्र राज्य उत्सव
जानकारी के मुताबिक जुलाई में महाराष्ट्र सरकार ने सार्वजनिक गणेशोत्सव को “महाराष्ट्र राज्य उत्सव” घोषित किया था। यह घोषणा विधानसभा में कल्चरल अफेयर्स मिनिस्टर आशीष शेलार ने की। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक गणेशोत्सव की परंपरा 1893 में स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक ने महाराष्ट्र से शुरू की थी।
मंत्री आशीष शेलार ने विधानसभा क्या कहा
आशीष शेलार ने कहा कि यह त्योहार सोशल, नेशनल और फ्रीडम स्ट्रगल से जुड़ा हुआ है। इसमें आज भी वही भावना बरकरार है। यह महाराष्ट्र के लिए गर्व और सम्मान की बात है। इसके आगे उन्होंने बताया कि कुछ लोग अलग-अलग कारणों से गणेशोत्सव की पब्लिक सेलिब्रेशन ट्रेडिशन को अदालतों में चुनौती देते रहे हैं। लेकिन महायुति सरकार चीफ मिनिस्टर देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे और डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित दादा पवार के नेतृत्व में ऐसी सभी प्रतिबंधों और कानूनी अड़चनों को दूर किया हैं।

