DUSU Elections में वोटिंग जारी: 1.5 लाख वोटर-1100 से ज्यादा EVM; दो शिफ्ट में मतदान
Published:
2 min read

दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने वोटिंग के लिए 158 पोलिंग बूथ और 12 कंट्रोल रूम बनाए हैं।
एजुकेशन डेस्क. दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) में इलेक्शन के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। ये वोटिंग आज सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई थी। वहीं अब चुनाव को शांतिपूर्ण करने के लिए सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल 1.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स वोट डाल सकते हैं।
2 शिफ्ट्स में वोट डालेंगे स्टूडेंट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टूडेंट्स दो शिफ्ट्स में वोट डालेंगे। सुबह की क्लास वाले कॉलेजों के छात्र सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक वोट डाल सकते हैं। वहीं, शाम की क्लास वाले कॉलेजों के छात्र दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक वोट कर सकेंगे।

इस साल के इलेक्शन में 1,100 से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें 830 बैलेट यूनिट और 281 कंट्रोल यूनिट शामिल हैं। इसी के साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने वोटिंग के लिए 158 पोलिंग बूथ और 12 कंट्रोल रूम बनाए हैं। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी कैंपस और आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है।
कौन-कौन है कैंडिडेट्स
ABVP ने प्रेसिडेंट पद के लिए यश डबास, वाइस प्रेसिडेंट के लिए ईशु मौर्य, सेक्रेटरी के लिए रिया छाबरी और जॉइंट सेक्रेटरी के लिए लक्ष्यराज सिंह को उम्मीदवार बनाया है। NSUI ने प्रेसिडेंट पद के लिए विजय शंकर मीणा, वाइस प्रेसिडेंट के लिए वीर छत्रथ, सेक्रेटरी के लिए नम्रता चौधरी और जॉइंट सेक्रेटरी के लिए गोपाल चौधरी को मैदान में उतारा है। वहीं, AISA-SFI गठबंधन ने प्रेसिडेंट पद के लिए अनन्या रतूड़ी, वाइस प्रेसिडेंट के लिए अक्षत शिखर, सेक्रेटरी के लिए स्टैंजिन डेस्क्यॉन्ग और जॉइंट सेक्रेटरी के लिए बी. पारिजात को उम्मीदवार बनाया है।
ये खबर भी पढ़ें...DUSU Election 2026: ABVP और NSUI ने कैंडिडेट्स लिस्ट जारी की; 18 सितंबर को वोटिंग

