CBSE 10-12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी: 16 फरवरी से 9 मार्च तक चलेगी परीक्षा; यहां देखें शेड्यूल
Published:
1 min read

CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है।- फाइल
एजुकेशन डेस्क. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके मुताबिक 10वीं की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी और 9 मार्च 2027 तक चलेगी। वहीं, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी 2027 से शुरू होगी और 9 अप्रैल 2027 को खत्म होगी। स्टूडेंट्स इसकी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
1 जनवरी से प्रैक्टिकल एग्जाम होंगे
इससे पहले बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों का भी ऐलान किया था। इसके मुताबिक भारत और विदेश में सभी स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा या इंटरनल असेसमेंट 1 जनवरी 2027 से 13 फरवरी तक होंगे।
वहीं, विंटर-बाउंड स्कूलों में 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 नवंबर से 19 दिसंबर तक होगी।
10वीं की डेटशीट





12वीं की डेटशीट






