CBSE 12वीं स्पेशल एग्जाम का रिजल्ट जारी किया: मिडिल ईस्ट के स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा; डिजिलॉकर पर चेक कर सकते हैं
Published: Updated:
2 min read

इसमें बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के स्टूडेंट्स शामिल थे।
एजुकेशन डेस्क. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने मिडिल ईस्ट के स्टूडेंट्स के लिए कंडक्ट की गई स्पेलशल एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो स्टूडेंट्स ने इस स्पेशल एग्जाम में हिस्सा लिया था, वे डिजिलॉकर पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक ये परीक्षा 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक कंडक्ट की गई थी।
इसमें कौन से देश शामिल थे
पश्चिम एशियाई देशों में कक्षा 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल परीक्षाएं हुई थीं। इसमें बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के स्टूडेंट्स शामिल थे। क्षेत्र में उस समय की परिस्थितियों के कारण मार्च-अप्रैल 2026 के नियमित बोर्ड परीक्षा के दौरान इन स्टूडेंट्स की परीक्षाएं नहीं हो सकी थीं। इसी कारण सितंबर में CBSE ने उन कैंडिडेट्स के लिए दोबारा परीक्षा करने की घोषणा की थी, जिनका रिजल्ट पहले असेसमेंट स्कीम के तहत घोषित किया गया था।
कैसे करें रिजल्ट चेक
- पहले DigiLocker की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप ओपन करें।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और लॉगिन डिटेल्स की मदद से लॉग इन करें।
- अब Education या Documents सेक्शन में जाएं।
- यहां Central Board of Secondary Education (CBSE) सर्च करें।
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट या स्पेशल परीक्षा रिजल्ट से जुड़े डॉक्यूमेंट को सिलेक्ट करें।
- मांगी गई जानकारी भरें।
- अब अपनी डिजिटल मार्कशीट देखें।

