CBSE 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम : विंटर-बाउंड स्कूलों में 9 नवंबर से परीक्षा, 30 स्टूडेंट्स का बनेगा एक बैच; यहां गाइडलाइंस
Published:
3 min read

CBSE ने प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट्स के साथ, प्रोजेक्ट असेसमेंट और इंटरनल असेसमेंट की भी डेट्स जारी की है।
एजुकेशन डेस्क. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट्स जारी कर दी हैं। ये डेट्स विंटर-बाउंड स्कूल के लिए जारी की गई हैं। इसके मुताबिक इन स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम 9 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेंगे। पूरा शेड्यूल देखने के लिए स्टूडेंट्स CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
सही समय पर करना होगा मार्क्स अपलोड
इसी के साथ बोर्ड्स ने विटर-बाउड स्कूलों को समय पर परीक्षा पूरी करने और मार्क्स अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने कहा है कि स्कूलों को मार्क्स अपलोड करने के लिए कोई एक्स्ट्रा समय नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, स्कूलों को परीक्षा कंडक्ट करने और मार्क्स अपलोड करने की प्रोसेस के दौरान किसी भी तरह की गलती से बचने के लिए गाइडलाइंस को फॉलो करने का भी कहा गया है।
बाकी स्कूलों की परीक्षा 1 जनवरी से होगी
CBSE ने प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट्स के साथ, प्रोजेक्ट असेसमेंट और इंटरनल असेसमेंट की भी डेट्स जारी की है। ये सारे असेसमेंट्स भी 9 नवंबर से शुरू होंगे और 6 दिसंबर तक चलेंगे। वहीं भारत और विदेशों में स्थित अन्य CBSE से अफिलिएटेड स्कूलों में प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से शुरू होंगे।
स्कूलों के लिए निर्देश
- स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स की फाइनल लिस्ट तैयार करनी होगी।
- जिन स्टूडेंट्स के नाम ऑनलाइन लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) के जरिए जमा नहीं किए गए हैं, उन्हें भी प्रैक्टिकल परीक्षा या इंटरनल असेसमेंट में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
- जहां जरूरी हो, स्कूलों को एक्सटर्नल एग्जामिनर और ऑब्जर्वर की नियुक्ति के लिए संबंधित रीजनल ऑफिस से संपर्क करना होगा।
- परीक्षा पूरी होने के तुरंत बाद स्कूलों को मार्क्स अपलोड करने होंगे।
कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए गाइडलाइंस
कक्षा 12वीं के रेगुलर स्टूडेंट्स की प्रैक्टिकल परीक्षाएं और प्रोजेक्ट असेसमेंट स्कूलों में CBSE की ओर से नियुक्त एक्सटर्नल एग्जामिनर की निगरानी में कंडक्ट किए जाएंगे। बोर्ड प्रत्येक स्कूल के लिए एक्सटर्नल एग्जामिनर नियुक्त करेगा। स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षाओं या प्रोजेक्ट असेसमेंट के लिए लोकल लेवल पर किसी दूसरी तरह की व्यवस्था करने की अनुमति नहीं होगी।
30 स्टूडेंट्स का बैच बना सकते हैं स्कूल
- 12वीं कक्षा की गाइडलाइंस के मुताबिक स्कूल हर सब्जेक्ट के लिए 30 स्टूडेंट्स का एक बैच बना सकते हैं।
- अगर स्टूडेंट्स की संख्या 30 से ज्यादा है, तो स्कूल को अलग-अलग बैच बनाने होंगे।
- CBSE ने स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान फोटो खींचकर तय लिंक पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
- फोटो में स्टूडेंट्स के साथ एक्सटर्नल एग्जामिनर, इंटरनल एग्जामिनर और ऑब्जर्वर (अगर नियुक्त हैं) भी दिखाई देने चाहिए।
- फोटो में लैब या परीक्षा की जगह साफ नजर आनी चाहिए। साथ ही, हर फोटो में तारीख, समय और लोकेशन की जानकारी भी डालनी होगी।

