स्मित मछार को UAE ने ऑर्डर ऑफ जायद II अवॉर्ड से नवाजा: 174 लोगों की जान बचाने के लिए सम्मान; अब तक तीन देश अवार्ड का ऐलान कर चुके
Published:
3 min read

UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने इंडियन पायलट स्मित मछार को ऑनर फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II अवॉर्ड से सम्मानित किया।
इंटरनेशनल डेस्क। UAE ने फ्लाईदुबई के प्लेन में 30 सितंबर को हुए कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान बचाने के लिए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और उनके क्रू मेंबर्स को सम्मानित किया है। UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की ओर से उन्हें इमरजेंसी सिचुएशन में बहादुरी और सूझबूझ दिखाने के लिए देश के प्रेस्टीजियस ऑनर फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II (First Class Order of Zayed II) अवॉर्ड दिया गया। अब तक तीन देश कैप्टन स्मित के लिए अवॉर्ड का ऐलान कर चुके हैं।
दुबई के क्राउन प्रिंस और UAE के डिप्टी PM और डिफेंस मिनिस्टर शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने खुद क्रू मछार को को सम्मानित किया। ऑनर फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है।
दुबई के क्राउन प्रिंस और UAE के डिप्टी PM और डिफेंस मिनिस्टर शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने खुद क्रू मेंबर्स को सम्मानित किया।
कई देशों से तारीफ, तीन देशों ने अवॉर्ड का ऐलान किया
174 पैसेंजर्स की जान बचाने के बाद दुनिया के कई देशों ने कैप्टन स्मित के बहादुरी की तारीफ की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइली PM नेतन्याहू ने वीडियो कॉल कर उनका हालचाल जाना था। अमेरिकी संसद के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में उनकी बहादुरी के लिए 6 अक्टूबर को रिजॉल्यूशन पास किया गया था। गुजरात सरकार ने उन्हें गुजरात गरिमा पुरस्कार, इजराइल ने प्रेसिडेंशियल अवार्ड फॉर सिविल हिरोइज्म' (Presidential Award for Civilian Heroism) देने का ऐलान किया है। UAE ने ऑर्डर ऑफ जायद II अवॉर्ड से नवाजा है।
इजराइल के प्रेसिडेंट इसाक हर्जोग ने स्मित मछार को प्रेसिडेंशियल अवार्ड फॉर सिविल हिरोइज्म देने का ऐलान किया था।
कैसे स्मित मछार ने बचाई 174 पैसेंजर्स की जान
30 सितंबर को दुबई से तेज अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में कॉकपिट में को पायलट ने अचानक कैप्टन स्मित पर हमला कर दिया था। हमले में कैप्टन स्मित मछार घायल हो गए थे। हालांकि, उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना कॉकपिट का दरवाजा खोला। इसके बाद प्लेन में मौजूद इजराइली पैसैंजर्स ने कोपायलट को काबू में कर लिया। करीब तीन घंटे बाद सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजैंसी लैंडिंग हुई थी। मछार ने सूझबूझ से 174 पैसेंजर्स की जान बचा ली।
क्राउन प्रिंस ने अस्पताल पहुंचकर हौसला बढ़ाया
दुबई के क्राउन प्रिंस और UAE के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम ने 3 अक्टूबर को अबू धाबी के अस्पताल में ट्रीटमेंट ले रहे कैप्टन स्मित माछर से मुलाकात की। उन्होंने कैप्टन स्मित की हिम्मत और लोगों की जिंदगी बचाने के उनके जज्बे की तारीफ की।

कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ करते हुए शेख हमदान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, कैप्टन मच्छार ने असाधारण बहादुरी और जिम्मेदारी दिखाते हुए पैसेंजर्स की जान बचाई। मैं और देश की पूरी टॉप लीडरशिप उनके साहस के लिए दिल से आभार और सम्मान व्यक्त करते हैं।
नेतन्याहू ने दिया मशाल जलाने का इनविटेशन
इसी महीने की शुरुआत में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मोदी से फोन कॉल के दौरान स्मित मछार के साथ इंडिपेंडेंट डे समारोह में आने के लिए इनवाइट किया था। नेतन्याहू ने मोदी को मछार के साथ मशाल जलाने का स्पेशल इनविटेशन दिया।

नेतन्याहू के मुताबिक, मोदी ने इस इनविटेशन के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत और इजराइल अपनी पुरानी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के तहत आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ रहे हैं।

