पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच में विवाद: सलमान आगा रनआउट, गुस्से में ग्लव्स-हेलमेट फेंके, सवाल- नासमझी या मदद; VIDEO वायरल
Published: Updated:
3 min read

पाकिस्तान टीम पहले बैटिंग करते हुए 47.3 ओवर में 274 रन ही बना सकी। ओपनर माज सदाकत ने 46 बॉल पर 75 रन की पारी खेली। सलमान आगा ने 62 बॉल पर 64 रन बनाए। (AFP)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर तीन ODI की सीरीज खेल रही है। पहले मैच में पाकिस्तान को हार मिली थी। जबकि दूसरा वनडे शुक्रवार (13 मार्च) को खेला गया। इसी मुकाबले के दौरान दोनों टीम के बीच एक समय माहौल गरम हो गया था। पाकिस्तानी प्लेयर सलमान अली आगा के रनआउट पर विवाद हुआ।
इसी दौरान पाकिस्तानी प्लेयर सलमान आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, तब गुस्से में ग्लव्स और हेलमेट फेंक दिए। दूसरी ओर बैटिंग कर रहे पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने बांग्लादेशी प्लेयर्स को शांत कराया।
सलमान इस तरह हुए रनआउट
दरअसल, मैच में पाकिस्तान टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की। इसी दौरान 39वां ओवर बांग्लादेश के कप्तान और ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने किया। ओवर की चौथी बॉल पर स्ट्राइक पर मौजूद रिजवान ने लॉग ऑन की ओर हल्के हाथ से शॉट खेला।
तब नॉन स्ट्राइक पर क्रीज से बाहर खड़े सलमान आगा ने हटकर बॉल को जाने दिया, लेकिन मिराज ने पैर लगाकर बॉल रोक ली। इस दौरान दोनों प्लेयर आपस में टकरा गए। सलमान ने बॉल उठाने में मिराज की मदद करनी चाही, लेकिन बांग्लादेशी कप्तान ने तेजी से बॉल उठाई और स्टम्प्स में दे मारी।
गुस्से में ग्लव्स और हेलमेट फेंक दिए
चूंकि सलमान क्रीज से बाहर थे, ऐसे में मिराज ने रनआउट की अपील कर दी। फील्ड अंपायर ने मामला थर्ड अंपायर की ओर रेफर किया। तब थर्ड अंपायर ने सलमान को आउट करार दिया। सलमान सोच रहे थे कि वे बॉल उठाने में मदद कर रहे हैं। इससे उन्हें गुस्सा आया और पवेलियन जाते समय ग्लव्स और हेलमेट फेंक दिए।
इधर मैदान पर बांग्लादेशी प्लेयर भी गुस्से में आ गए। तब रिजवान ने सभी को शांत कराया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अब सवाल यह है कि क्या यह सलमान अली आगा की नासमझी है या फिर मदद। सोशल मीडिया पर आ रहे रिएक्शन में कुछ फैन्स इसे खेल भावना के खिलाफ मान रहे हैं, जबकि कुछ ने कहा कि सलमान को पहले अपना विकेट बचाना चाहिए था।
सदाकत और सलमान की फिफ्टी
दरअसल, इस पूरे मामले में एक बात क्लियर है कि जब मेहदी हसन मिराज ने बॉल रोकी और उसे उठाया तब तक बॉल डेड करार नहीं दी गई थी। ऐसे में सलमान को चाहिए था कि पहले क्रीज के अंदर आकर विकेट बचाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रूल्स के मुताबिक, मिराज ने रनआउट किया।
पाकिस्तान टीम पहले बैटिंग करते हुए 47.3 ओवर में 274 रन ही बना सकी। ओपनर माज सदाकत ने 46 बॉल पर 75 रन की पारी खेली। सलमान आगा ने 62 बॉल पर 64 रन बनाए। रिजवान ने 59 बॉल पर 44 रन की पारी खेली। जबकि बांग्लादेश के लिए रिशद हुसैन ने 3 और मेहदी हसन ने 2 विकेट लिए।

