HDFC बैंक के ATM से UPI विड्रॉल पर चार्ज लगेगा: डेबिट कार्ड की तरह मंथली 5 फ्री ट्रांजेक्शंस कर सकेंगे, लिमिट खत्म होने पर 23 रुपए देने होंगे
Published:
2 min read

ये चार्ज 1 अप्रैल से लगना शुरू हो जाएगा। (फाइल फोट)
बिजनेस डेस्क। HDFC बैंक के ATM से UPI के जरिए पैसे निकालने पर अब चार्जेस लगेंगे। इसका मतलब है कि डेबिट कार्ड विड्रॉल की तरह ही UPI विड्रॉल के लिए भी महीने में कुछ ट्रांजेक्शंस फ्री होंगे। इसके बाद जब ये फ्री लिमिट खत्म हो जाएगी तो हर विड्रॉल पर चार्ज लगेगा। ये नियम 1 अप्रैल से लागू होगा।
लिमिट पार करने पर कितना चार्ज
1 अप्रैल से HDFC बैंक के ATM से UPI के जरिए विड्रॉल को सामान्य ATM विड्रॉल की तरह ही माना जाएगा। फ्री लिमिट खत्म होने के बाद प्रति ट्रांजेक्शन 23 रुपए और एप्लीकेबल टैक्स चार्ज लिया जाएगा।
विड्रॉल की फ्री लिमिट कितनी होगी
HDFC बैंक अभी सेविंग और सैलरी अकाउंट होल्डर्स को मंथली पांच फ्री ATM ट्रांजेक्शंस लिमिट देता है। HDFC बैंक के ATM पर कस्टमर 5 फ्री ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। अन्य बैंकों के ATM मेट्रो सिटीज में तीन फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा देते हैं। जबकि नॉन-मेट्रो शहरों में पांच फ्री ट्रांजेक्शंस की सुविधा देते हैं। इन लिमिट को पार करने पर चार्ज देना पड़ता है।
भारत के बाहर ATM यूज चार्जेस
HDFC बैंक इंटरनेशनल ATM पर डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर अलग-अलग चार्ज लगाता है। ये दो कैटेगरी में बंटे हैं। नॉन-मैनेज्ड सेगमेंट और मैनेज्ड सेगमेंट। नॉन-मैनेज्ड सेगमेंट में हर बैलेंस इंक्वायरी पर 25 रुपए और टैक्स लगता है। हर विड्रॉल पर 125 रुपए + टैक्स लगता है।
इसके अलावा ट्रांजेक्शन की वैल्यू पर 3.5% क्रॉस करेंसी मार्कअप यानी विदेशी मुद्रा कन्वर्शन का एक्स्ट्रा चार्ज भी जुड़ता है। वहीं मैनेज्ड सेगमेंट में हर बैलेंस इंक्वायरी पर 15 रुपए + लागू टैक्स देना पड़ता है। हर कैश विड्रॉल पर 110 रुपए और लागू टैक्स लगता है। साथ ही 3.5% क्रॉस करेंसी मार्कअप भी लगता है।
अन्य बैंक के ATM के लिए कितना चार्ज
मेट्रो ATM पर अकाउंट होल्डर्स तीन फ्री ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। नॉन-मेट्रो ATM पर 5 फ्री ट्रांजेक्शन अवेलेबल हैं। इस लिमिट के बाद विड्रॉल और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर 1 मई 2025 से 23 रुपए के साथ एप्लीकेबल टैक्स लागू हो गया है।

