EPFO इनएक्टिव अकाउंट का पैसा रिफंड करेगा: 1,000 रुपए तक का बैलेंस वापस मिलेगा, डॉक्यूमेंट या एप्लिकेशन की जरूरत नहीं होगी
Published:
2 min read

EPFO के अंडर 31.86 लाख इनऑपरेटिव अकाउंट हैं। (सिम्बॉलिक इमेज)
बिजनेस डेस्क। श्रम मंत्रालय ने लाखों प्रोविडेंट फंड मेंबर्स के लिए एक फैसला लिया है। इसके तहत इनएक्टिव यानी निष्क्रिय PF अकाउंट में रखा छोटा अमाउंट रिफंड कर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्टेप का मकसद सालों से इस्तेमाल नहीं हुए PF अकाउंट में रखे स्मॉल अमाउंट को वापस करना है।
EPF इनऑपरेटिव अकाउंट क्या है
प्रोविडेंट फंड अकाउंट में कर्मचारी या कंपनी द्वारा 36 महीने से ज्यादा समय से कोई कॉन्ट्रिब्यूशन नहीं किया गया हो, उसे इनएक्टिव अकाउंट माना जाता है।
कितना पैसा रिफंड होगा
PTI के मुताबिक, केवल उन इनऑपरेटिव खातों में पड़ा छोटा बैलेंस रिफंड किया जाएगा, जिनमें 1,000 या उससे कम अमाउंट बचा हुआ हो।
रिफंड कैसे दिया जाएगा
PF सब्सक्राइबर्स को कोई भी पेपरवर्क या डॉक्यूमेंट्स जमा नहीं करने होंगे। रिफंड की प्रोसेस ऑटोमैटिक ही हो जाएगी।
कोई प्रोसेस करनी होगी क्या
अकाउंट होल्डर्स को कोई एप्लिकेशन जमा करने या EPFO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी। EPFO अमाउंट सीधे सदस्य के आधार लिंक्ड बैंक खाते में ट्रांसफर कर देगा।
कितने खातों में रिफंड होगा
ये पायलट प्रोजेक्ट से शुरू हो रहा है। इसमें करीब 7.11 लाख ऐसे खाते शामिल हैं, जिनमें फंसे कुल 30.52 करोड़ रुपए हैं। वहीं EPFO के अंडर 31.86 लाख इनऑपरेटिव अकाउंट में कुल 10,903 करोड़ रुपए हैं। इनमें से करीब सात लाख खातों में 1,000 या उससे कम अमाउंट है।
मेंबर की मृत्यु हुई तो किसे रिफंड
अगर मेंबर की मृत्यु हो गई होगी तो उस स्थिति में उनके कानूनी वारिस को ये पैसा दिया जाएगा। इसका मतलब है कि जिसे उन्होंने नॉमिनी बनाया होगा उसे रिफंड मिल जाएगा।

