बुमराह की बॉल पर वैभव के 2 छक्के: पहली बॉल पर सिक्स से वेलकम, 3 बॉल पर 13 रन; देखें VIDEO
Published:
2 min read

वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई के खिलाफ इस मैच में 14 बॉल पर 39 रन बनाए। उन्होंने 5 छक्के और 1 चौका लगाया।
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2026 में मंगलवार (7 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच शानदार मैच हुआ। इसमें जसप्रीत बुमराह और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पहली बार आमने-सामने आए। फैन्स की नजरें दोनों पर टिकी हुई थीं।
इस युवा खिलाड़ी वैभव ने बुमराह का स्वागत छक्के के साथ किया। यहां स्टेडियम में फैन्स का शोर काफी हाई था। इसके बाद वैभव ने बुमराह के खिलाफ शुरुआती 3 बॉल पर 13 रन बनाए। इसमें 2 छक्के और एक सिंगल रहा।
बुमराह के ओवर में वैभव के 2 छक्के
दरअसल, बुमराह के लिए मैच का अपना पहला ओवर अच्छा नहीं रहा। उन्होंने पारी का दूसरा ओवर किया। वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही बॉल पर छक्का लगाया। दूसरी बॉल पर सिंगल लिया। तीसरी बॉल पर यशस्वी जायसवाल ने सिंगल दिया।
इसके बाद चौथी बॉल पर वैभव ने ओवर का दूसरा छक्का जमाया। इस तरह बुमराह के पहले ओवर में 14 रन बनाए। इसमें 13 रन वैभव के थे।
बुमराह का पहला ओवर
वैभव - छक्का लगाया
वैभव - सिंगल लिया
यशस्वी - सिंगल लिया
वैभव - छक्का लगाया
वैभव - कोई रन नहीं
वैभव - कोई रन नहीं
वैभव मैच में बुमराह की 5 बॉल खेल सके
इस तरह वैभव ने इस मैच में बुमराह की 5 बॉल खेलीं, जिसमें 2 छक्के लगाए और एक सिंगल लिया। हालांकि वैभव बुमराह का दूसरा ओवर नहीं खेल सके। शार्दुल ठाकुर ने 5वें ओवर की आखिरी बॉल पर वैभव को आउट किया।

वैभव 14 बॉल पर 39 रन बनाकर बाउंड्री पर तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट हुए। अपनी इस पारी में वैभव ने 5 छक्के और 1 चौका लगाया। इस दौरान वैभव का स्ट्राइक रेट 278.57 का रहा।
बुमराह के 3 ओवर में 32 रन
इस मैच में बुमराह ने 3 ओवर बॉलिंग की, जिसमें 32 रन दिए। उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला। वैभव ने बुमराह के पहले ओवर में 14 रन लिए थे। इसके बाद अगले 2 ओवर में बुमराह ने 18 ही रन दिए। इन 2 ओवर्स में वैभव नहीं थे। वे पहले ही आउट हो गए थे।

