FASTag को मौजूदा बैंक से दूसरे बैंक में पोर्ट कर सकेंगे: स्टीकर बदलने की भी जरूरत नहीं होगी, मोबाइल से हो जाएगा पूरा प्रोसेस; पढ़ें डिटेल्स
Published: Updated:
2 min read

AI जेनरेटेड इमेज।
बिजनेस डेस्क। गाड़ी पर लगे फास्टैग (FASTag) के मौजूदा बैंक की सर्विस से परेशान हैं, तो अब बैंक बदलने के लिए गाड़ी की विंडस्क्रीन से पुराने फास्टैग स्टीकर को निकालने जरूरत नहीं है। यूनियन रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्टर नितिन गडकरी ने मुंबई में ऑर्गनाइज्ड ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 OneTag नाम का नया पोर्टेबिलिटी सिस्टम लॉन्च किया है। इसके जरिए आप अपने पुराने नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (NETC) फास्टैग को एक बैंक से दूसरे बैंक में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।
OneTag क्या है
पहले अगर किसी को फास्टैग का बैंक बदलना होता था, तो पुराना अकाउंट बंद करना पड़ता था, फिर नई KYC और नए सिरे से नया स्टीकर मंगाना पड़ता था। लेकिन OneTag सिस्टम में ऐसा कुछ नहीं होगा। आपकी गाड़ी पर वही पुराना स्टीकर लगा रहेगा, वही टैग आईडी रहेगी और वही गाड़ी नंबर रहेगा, सिर्फ सर्विस देने वाला बैंक बदल जाएगा। यह पूरी सुविधा NHAI के ऑफिशियल राजमार्गयात्रा मोबाइल ऐप पर अवेलेबल होगी।

पोर्ट करें अपना फास्टैग बैंक
ऐप ओपन करें
सबसे पहले अपने फोन में NHAI का ऑफिशियल राजमार्गयात्रा ऐप खोलें और फास्टैग पोर्टेबिलिटी वाले सेक्शन में जाएं।
एलिजिबिलिटी चेक करें
सिस्टम आपके मौजूदा फास्टैग और गाड़ी के नंबर की डिटेल्स चेक करेगा ताकि यह कन्फर्म हो सके कि आपका टैग पोर्ट होने के लिए तैयार है।
कंसेंट
एलिजिबिलिटी पूरी होने के बाद आपको पुराने बैंक से नए बैंक में जाने के लिए स्क्रीन पर अपनी कंसेंट देनी होगी।
नया बैंक
अब आपको स्क्रीन पर उन बैंकों की लिस्ट दिखेगी जो OneTag सिस्टम से जुड़े हैं। SBI, ICICI बैंक और एयरटेल पेमेंट्स बैंक समेत करीब 10 -12 बैंक इस सर्विस में शामिल हैं। इनमें से अपनी पसंद का बैंक चुनें।
ऑनबोर्डिंग
आप जिस नए बैंक को चुनेंगे, वह जरूरी ऑनलाइन वेरिफिकेशन और ऑनबोर्डिंग प्रोसेस को पूरा करेगा।
पोर्टिंग कम्प्लीट
प्रोसेस पूरा होते ही आपका फास्टैग नए बैंक से एक्टिवेट हो जाएगा। गाड़ी पर लगा पुराना स्टीकर पहले की तरह काम करता रहेगा और आपके पैसे नए बैंक के खाते या वॉलेट से कटेंगे। इस नए सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा यही है कि आपको किसी नए फिजिकल स्टीकर की जरूरत नहीं होगी। पुराना स्टीकर ही नए बैंक से सिंक होकर काम करने लगेगा।

