वोक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट की लॉन्च डेट कंफर्म: 9 अप्रैल को SUV से उठेगा पर्दा, देखें एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर में क्या नया मिलेगा
Published:
3 min read

नए डिजाइन, बेहतर फीचर्स और अपडेटेड टेक्नोलॉजी के साथ वोक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव बनकर आने वाली है। (फोटो सोर्स- वोक्सवैगन इंडिया)
बिजनेस डेस्क। वोक्सवैगन इंडिया ने अपनी SUV टाइगुन (Taigun) के फेसलिफ्ट वर्जन का पहला टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि कार 9 अप्रैल 2026 को लॉन्च होगी। 2021 में लॉन्च होने के बाद यह इसका पहला अपडेट होगा। जिसमें डिजाइन, फीचर्स और कुछ मैकेनिकल बदलाव देखने को मिलेंगे।
एक्सटीरियर डिजाइन में क्या बदलाव होगा
नई वोक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट (Volkswagen Taigun Facelift) के एक्सटीरियर में स्टाइलिश बदलाव देखने को मिलेंगे। टीजर से पता चलता है कि फ्रंट बंपर को नया लुक दिया गया है। लाइटिंग सेटअप को भी अपडेट किया गया है। इसमें पतले LED हेडलैंप मिलेंगे, जो बीच में एक लाइट बार से जुड़े होंगे। साथ ही ग्लो करने वाला वोक्सवैगन लोगो दिया जा सकता है।
SUV के फ्रंट ग्रिल को नया डिजाइन मिलेगा और बंपर पहले से ज्यादा स्पोर्टी दिखेगा। बैक साइट में कनेक्टेड LED टेललाइट्स में न्यू लाइट पैटर्न देखने को मिल सकता है। इसके अलावा सिल्वर स्किड प्लेट को बड़ा और मजबूत बनाया जा सकता है। साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे। नए अलॉय व्हील्स जरूर देखने को मिलेंगे।
इंटीरियर में नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी
टाइगुन फेसलिफ्ट के इंटीरियर में मॉडर्न और टेक्नोलॉजी से भरा केबिन मिलेगा। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा कंपनी नए सीट कवर और केबिन फिनिश दे सकती है। SUV में पावर्ड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और बेहतर AC सिस्टम भी दिया जा सकता है। कई रिपोर्ट्स में बैक सीट पर मसाज फीचर की बात सामने आई है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
इंजन और परफॉर्मेंस में क्या खास रहेगा
मैकेनिकल तौर पर टाइगुन में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेंगे। पहला 1.0 लीटर TSI इंजन होगा, जो 115 bhp की पावर और 178 Nm टॉर्क देगा। दूसरा 1.5 लीटर TSI इंजन होगा, जो 150 bhp और 250 Nm टॉर्क जनरेट करेगा। हालांकि एक बदलाव ट्रांसमिशन में देखने को मिल सकता है। कार में 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है।
टाइगुन फेसलिफ्ट की कीमत और मुकाबला
नई टाइगुन फेसलिफ्ट की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती। अभी इसकी कीमत 11.42 लाख से 19.18 लाख (एक्स-शोरूम) है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टाटा सिएरा और रेनॉल्ट डस्टर जैसी कारों से होगा।
यह भी पढ़ें-
रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 अपडेट: क्रूज कंट्रोल और फ्रेश कलर्स मिलेंगे; एडवांस फीचर्स से लैस होगी

