ट्रायम्फ ट्रैकर 400 भारत में लॉन्च: 350cc इंजन और स्पोर्टी डिजाइन से लैस है बाइक, कीमत 2.46 लाख रुपए
Published:
3 min read

ट्रायम्फ ट्रैकर 400 में स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और ड्यूल-चैनल ABS है। सीट की ऊंचाई 805 mm है। (फोटो सोर्स- ट्रायन्फ)
बिजनेस डेस्क। ब्रिटिश मोटरसाइकिल कंपनी ट्रायम्फ (Triumph) ने भारत में अपनी नई बाइक ट्रैकर 400 (Tracker 400) लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.46 लाख रुपए है। यह बाइक खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो क्लासिक लुक के साथ स्पोर्टी फील चाहते हैं।
ट्रैकर 400 में कंपनी ने नया TR-सीरीज 350cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है, जो 8,750 rpm पर 40 PS की पावर जनरेट करता है। इसके साथ टॉर्क-असिस्ट क्लच मिलता है, जिससे क्लच लाइट लगता है और गियर शिफ्ट करना आसान हो जाता है। ट्रायम्फ का कहना है कि इसका न्यू चेसिस और फुटपेग पोजिशन राइडिंग को शहर में चलाने के लिए कंट्रोल्ड और स्पोर्टी बनाते हैं।
ट्रायम्फ ट्रैकर 400 का डिजाइन और लुक
डिजाइन की बात करें तो ट्रायम्फ ट्रैकर 400 काफी अलग और अट्रैक्टिव नजर आती है। इसमें बॉक्सी शेप का फ्यूल टैंक, फ्लायस्क्रीन, चौड़े और फ्लैट हैंडलबार, सीट काउल और साइड नंबर प्लेट दी गई है, जो इसे रेसिंग बाइक जैसा लुक देती है। इसके साथ नए डिजाइन के ड्यूल-स्पोक व्हील्स मिलते हैं। कंपनी इसे रेसिंग येलो, फैंटम ब्लैक और एल्युमिनियम सिल्वर ग्लॉस कलर ऑप्शन में दे रही है, जिन में रेसिंग ग्राफिक्स और ट्रैकर ब्रांडिंग दी गई है।

ट्रायम्फ ट्रैकर 400 के फीचर्स और हार्डवेयर
फीचर्स के मामले में भी ट्रैकर 400 बाइक काफी एडवांस है। इसमें स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है। सीट की हाइट 805 mm है। इसके अलावा एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है।
सस्पेंशन की बात करें तो फ्रंट में 43mm अपसाइड-डाउन फोर्क्स और बैक में गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक दिया गया है, जिसमें 140mm का ट्रैवल मिलता है। ब्रेकिंग के लिए आगे फोर-पिस्टन रेडियल कैलिपर के साथ डिस्क ब्रेंक और पीछे डिस्क ब्रेक दिया गया है। बाइक में MRF REVZ FD1 टायर्स लगे हैं।

भारत में ट्रायम्फ का बढ़ता पोर्टफोलियो
ट्रायम्फ ने भारत में अपनी मिड-कैपेसिटी बाइक्स के पोर्टफोलियो को मजबूत किया है। पहले से मौजूद स्पीड 400, स्क्रैम्बलर 400 एक्स और थ्रक्सटन के साथ अब ट्रैकर 400 भी जुड़ गई है। कंपनी यंगस्टर को ध्यान में रखते हुए ऐसे मॉडल ला रही है, जो स्टाइलिश होने के साथ रोजाना इस्तेमाल के लिए परफेक्ट हो।
यह भी पढ़ें-

