iPhone 18 Pro जल्द लॉन्च हो सकता है: रिपोर्ट- डिजाइन 17 सीरीज जैसा रहेगा, एक्सपेक्टेड कैमरा-डिस्पले और प्राइस डिटेल्स जानें
Published:
3 min read

फोटो सोर्स- X
बिजनेस डेस्क। Apple (एप्पल) कुछ ही महीनों में अपना नया iPhone 18 Pro (आईफोन 18 प्रो) लाइनअप लॉन्च करने के लिए तैयार है। आने वाले iPhones के बारे में लीक की खबरें जोरों पर हैं। हालांकि Apple ने अभी तक iPhone 18 Pro लाइनअप कन्फर्म भी नहीं की है। लेकिन लीक से काफी हद तक अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले iPhones में क्या-क्या हो सकता है। वे मौजूदा जनरेशन के iPhones से कैसे अलग हो सकते हैं।
iPhone 18 Pro सीरीज से क्या एक्सपेक्टेशंस
डिजाइन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro और Pro Max का डिजाइन iPhone 17 सीरीज जैसा ही रहेगा। हालांकि, iPhone 18 Pro लाइनअप में चार नए कलर वैरिएंट देखने को मिल सकते हैं। इनमें डार्क चेरी फिनिश के साथ-साथ लाइट ब्लू, डार्क ग्रे और सिल्वर शामिल हैं।
डिस्प्ले
डिस्प्ले का साइज पिछले साल जैसा ही रहेगा। लेकिन इस साल छोटा डायनामिक आइलैंड देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए Apple इसके लिए फेस ID के कई पार्ट्स को डिस्प्ले के अंदर (नीचे) छिपाने वाला है। इसके साथ ही, कंपनी पावर एफिशिएंसी को बेहतर बनाने के लिए LTPO+ OLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी कर सकती है। इससे फोन की बैटरी ज्यादा देर तक चलेगी।

प्रोसेसर
आने वाले iPhone 18 Pro मॉडल में Apple का नया A20 प्रोसेसर लगने वाला है। ये प्रोसेसर TSMC की नई 2nm प्रोसेस पर बनेगा, जो बहुत एडवांस्ड है। इस नए चिप से iPhone की परफॉर्मेंस में करीब 15% सुधार होने की उम्मीद है। यानी फोन पहले से ज्यादा फास्ट वर्क करेगा। साथ ही पावर एफिशिएंसी में 30% बेहतरी आएगी, जिससे बैटरी ज्यादा देर तक चलेगी।
Apple इस बार TSMC के नए वेफर-लेवल मल्टी-चिप मॉड्यूल पैकेजिंग का भी इस्तेमाल करेगा। इससे RAM प्रोसेसर के बहुत करीब रहेगा, जिसकी वजह से AI फीचर्स बेहतर तरीके से काम करेंगे।
कैमरा
Apple हाल के सालों में अपने सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड में से एक पर काम कर रहा है। iPhone 18 Pro में वेरिएबल अपर्चर वाला मेन कैमरा हो सकता है। इससे यूजर्स मैन्युअली कंट्रोल कर सकेंगे कि सेंसर तक कितनी लाइट पहुंचे। रिपोर्ट्स से ये भी पता चलता है कि Apple कम लाइट में फोटोग्राफ़ी और बैकग्राउंड सेपरेशन को बेहतर बनाने के लिए मेन और टेलीफोटो, दोनों कैमरों के लिए बड़े अपर्चर की टेस्टिंग कर रहा है।

बैटरी
iPhone 18 Pro Max में अब तक का सबसे बड़ा iPhone बैटरी होगा। टॉप-एंड iPhone की बैटरी कैपेसिटी पहली बार 5,000mAh से ज्यादा हो सकती है। लेकिन इसका मतलब ेह भी हो सकता है कि iPhone ज्यादा मोटा और भारी हो जाए। A20 चिप और LTPO+ डिस्प्ले की बेहतर क्षमता की वजह से बैटरी लाइफ में भी सुधार होने की उम्मीद है।
प्राइस
हाल ही में IDC नाम की रिसर्च कंपनी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के दाम में 200 डॉलर तक की बढ़ोतरी कर सकता है। ये खबर तब आई है जब Apple ने कुछ समय पहले अपने iPad (आइपैड) और MacBook (मैकबुक) के दाम पहले ही बढ़ा दिए थे। इसकी वजह मेमोरी चिप (RAM और स्टोरेज चिप्स) की कमी और उनके कच्चे माल की महंगाई बताई जा रही है। इस चिप क्राइसिस के कारण डिवाइस बनाने का खर्च बढ़ गया है। इसलिए Apple अब iPhone 18 Pro सीरीज को भी महंगा करने की तैयारी में है।

