Tesla ने बच्चों के लिए लॉन्च की प्रीमियम Balance Bike: बिना पैडल और चेन के चलेगी, कीमत 21,000 रुपए
Published:
3 min read

AI जनरेटेड इमेज
ऑटो डेस्क। एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी टेस्ला (Tesla) ने बच्चों के लिए बैलेंस बाइक पेश की है। यह एक हल्की और बिना पैडल वाली साइकिल है, जिसे छोटे बच्चों को सामान्य साइकिल चलाने से पहले बैलेंस और तालमेल (coordination) सीखने में मदद करने के लिए बनाया गया है। अमेरिका में इसकी कीमत $225 (लगभग 21,000 रुपए) है। अब कंपनी के बच्चों के प्रोडक्ट्स लाइनअप में एक और नया प्रोडक्ट जुड़ गया है, जिसमें पहले से ही 'साइबरट्रक राइड-ऑन टॉय', 'साइबरक्वाड फॉर किड्स', बच्चों के कपड़े और 'ऑप्टिमस एक्शन फिगर' जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं।
खास तौर पर छोटे बच्चों के लिए बानाई गई
बच्चों की आम साइकिलों की तरह टेस्ला की बैलेंस बाइक में पैडल या चेन नहीं दी गई है। इसमें बच्चे अपने पैरों से जमीन को धक्का देकर इसे आगे बढ़ाते हैं, जिससे उनमें बैलेंस बनाने और हैंडल मोड़ने का हुनर बढ़ेगा।
इस बाइक को खास तौर पर 2 से 5 साल की उम्र के बच्चों के लिए बनाया गया है और ज्यादा से ज्यादा 35 किलोग्राम (77 पाउंड) वज़न उठा सकती है। टेस्ला के मुताबिक, इसमें सीट की ऊंचाई को एडजस्ट करने के लिए पांच सेटिंग्स दी गई हैं, जिससे यह बच्चे के बढ़ने के साथ-साथ कई सालों तक इस्तेमाल की जा सकती है।

बाइक को मिलता है प्रीमियम डिजाइन
इस बैलेंस बाइक में हल्का मैग्नीशियम फ्रेम लगा है, जिससे छोटे बच्चों के लिए इसे चलाना आम बाइक की तुलना में आसान हो जाता है। इसमें टेस्ला का सिंपल और अट्रैक्टिव लुक दिया गया है, जिसमें व्हाइट फ्रेम, ब्लैक एडजस्टेबल सीट, साइड में टेस्ला का नाम और सामने की तरफ मशहूर "T" लोगो मिलता है।
क्या है कीमत और कैसे खरीद सकेंगे
टेस्ला ने अपने बैलेंस बाइक की कीमत $225 (लगभग 21,000 रुपए) रखी है, जिससे यह प्रीमियम बैलेंस बाइक कैटेगरी में शामिल होती है। जहां कई एंट्री लेवल की कई बैलेंस बाइक $100 से कम कीमत पर मिलती हैं, वहीं टेस्ला का यह प्रोडक्ट अपने डिजाइन और ब्रांडिंग के दम पर प्रीमियम ब्रांड्स को टक्कर देता है।
बता दें कि लॉन्च के तुरंत बाद ही लोगों ने इस प्रोडक्ट को काफी पंसद किया और यह टेस्ला के ऑनलाइन स्टोर पर जल्दी ही आउट-ऑफ-स्टॉक हो गया। साथ ही कई कस्टमर इसे खरीदने के लिए वेटलिस्ट में हैं।

बच्चों के लिए टेस्ला के प्रोडक्ट्स की रेंज
कंपनी ने यह प्रोडक्ट लॉन्च करके अपनी उस स्ट्रैजी को दिखाया है कि जिसके तहत अपने ब्रांड को इलेक्ट्रिक वाहनों से आगे ले जा रही है।
कंपनी पहले से ही यंग लोगों के लिए कई प्रोडक्ट्स बेच रही है, जिनमें 'साइबरट्रक राइड-ऑन व्हीकल', 'साइबरक्वाड फॉर किड्स', बच्चों के कपड़े और 'ऑप्टिमस रोबोट एक्शन फिगर' शामिल हैं। बैलेंस बाइक इस बढ़ते लाइफस्टाइल पोर्टफोलियो में जुड़ने वाला सबसे नया प्रोडक्ट है।
ये भी पढ़ें- Oppo ने अपने स्मार्टफोन की कीमत बढ़ाई: K14 सीरीज और A6s 5G हुए 4,000 रुपये तक महंगे, जानें नई कीमतें

