टाटा सिएरा सेफ्टी के मामले में निकली आगे: भारत एनकैप टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली; जानिए कीमत, फीचर्स और इंजन की डिटेल्स
Published:
3 min read

टाटा सिएरा का मुकाबला हुंडई क्रेटा, रेनॉल्ट डस्टर और मारुति सुजुकी विक्टोरिस से माना जाता है, लेकिन सेफ्टी के मामले में सिएरा ने 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। (फोटो सोर्स- टाटा मोटर्स)
बिजनेस डेस्क। टाटा सिएरा (Tata Sierra ) ने बिक्री के बाद अब सेफ्टी के मामले में रिकॉर्ड बना दिया है। भारत एनकैप (Bharat NCAP) क्रैश टेस्ट में इस SUV को 5-स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में सिएरा ने 32 में से 31.14 अंक हासिल किए। चाइल्ट सेफ्टी में 49 में से 44.73 अंक मिले। यह रेटिंग कार के सभी वेरिएंट्स पर लागू होती है।
एडल्ड सेफ्टी में परफॉर्मेंस
एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के मामले में टाटा सिएरा ने परफेक्ट स्कोर हासिल किया। फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से 15.14 अंक मिले। ड्राइवर के लिए सिर, गर्दन, पेल्विस और पैरों की सेफ्टी को 'गुड' रेटिंग दी गई है, जबकि छाती और घुटने के नीचे के हिस्से के लिए 'एडिक्वेट' रेटिंग मिली है।
को-ड्राइवर की बात करें तो सभी जरूरी बॉडी पार्ट्स के लिए 'गुड' रेटिंग दी गई है। साइड इम्पैक्ट टेस्ट में भी सिएरा ने बेहतर प्रदर्शन किया है। चाहे मूवेबल बैरियर टेस्ट हो या साइड पोल इम्पैक्ट,दोनों में पैसेंजर के सिर, छाती, पेट और पेल्विस की सेफ्टी 'गुड' रही। हालांकि साइड पोल टेस्ट में ओवरऑल रेटिंग 'ओके' रही।

चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में टाटा सिएरा ने 49 में सें 44.73 अंक हासिल किए। इस टेस्ट में क्रैश के दौरान बच्चों की सुरक्षा, चाइल्ट सीट फिटमेंट और कार की ओवरऑल सेफ्टी को देखा जाता है।
टेस्ट के दौरान 18 महीने और 3 साल के बच्चों के डमी को रियर-फेसिंग चाइल्ट सीट में बैठाया गया। फ्रंटल क्रैश में 18 महीने वाले डमी को 8 में से 7.73 अंक मिले, जबकि 3 साल वाले डमी को पूरे 8 अंक मिले। साइड इम्पैक्ट टेस्ट में 4 में से 4 अंक मिले। डायनामिक टेस्ट में सिएरा ने 24 में से 23.73 और सीआरएस इंस्टॉलेशन में 12 अंक मिले हैं।

सेफ्टी फीचर्स
टाटा सिएरा में स्टैंडर्ड तौर पर कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स हैं। इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और डिस्क ब्रेक मिलते हैं। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड फीचर दिया गया है। टॉप वेरिएंट्स में सेफ्टी और अपग्रेड हो जाती है। इसमें 360 डिग्री कैमरा, लेवल 2 ADAS, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे एडवांस फीचर्स हैं।

टाटा सिएरा इंजन और परफॉर्मेंस
कार में तीन इंजन ऑप्शन हैं। इसमें 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके अलावा 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है। साथ ही 1.5 लीटर डीजल इंजन भी दिया गया है। कीमत की बात करें तो टाटा सिएरा की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख से शुरू होकर 21.29 लाख तक जाती है।
सभी वेरिएंट्स की कीमत जानिए के लिए यहां क्लिक करें
कारों को कैसे मिलती है सेफ्टी रेटिंग
भारत में सेफ्टी रेटिंग ‘भारत एनकैप’ कार क्रैश टेस्ट एजेंसी देती है। केंद्र सरकार ने अक्टूबर 2023 में इसकी शुरुआत की थी। हालांकि इससे पहले ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम भारत में कारों की सेफ्टी रेटिंग जारी करता था। कारों को अलग-अलग तरह से क्रैश कराया जाता है। इसमें कार और उसमें मौजूद डमी को होने वाले नुकसान को देखते हुए सेफ्टी रेटिंग दी जाती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

