टाटा पंच फेसलिफ्ट: 6 वेरिएंट, नया टर्बो पेट्रोल इंजन और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, लॉन्च से पहले जानिए हर मॉडल के फीचर्स
Published: Updated:
3 min read

टाटा पंच का नया मॉडल 13 जनवरी को लॉन्च होगा। इसमें नया 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा। (फोटो सोर्स- टाटा मोटर्स)
बिजनेस डेस्क। टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर SUV टाटा पंच (Tata Punch) का फेसलिफ्ट वर्जन 13 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके वेरिएंट्स और फीचर्स का खुलासा कर दिया है। अब टाटा पंच फेसलिफ्ट में नया लुक, ज्यादा फीचर्स और नया पेट्रोल इंजन मिलेगा।
यह कार 6 वेरिएंट्स 'Smart', 'Pure', 'Pure+', 'Adventure', 'Accomplished' और 'Accomplished+S' में आएगी। चलिए आइए जानते हैं वेरिएंट-वाइज टाटा पंच फेसलिफ्ट (Tata Punch Facelift) में क्या नया मिलेगा
टाटा पंच फेसलिफ्ट में क्या नया है (हाइलाइट्स)
नई पंच में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जो इसे ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम बनाते हैं-
- टाटा पंच ईवी से इंस्पायर्ड नया डिजाइन।
- अपडेट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा
- न्यू 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
- ज्यादा सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड
यह भी पढ़ें- Tata Punch Facelift 2026: 13 जनवरी को लॉन्च, नया लुक, कनेक्टेड लाइट्स और हाई-टेक फीचर्स; इतनी होगी कीमत
टाटा पंच फेसलिफ्ट वेरिएंट वाइज फीचर्स
Smart वेरिएंट (बेस मॉडल)
- LED हेडलैंप
- रिमोर्ट की-लेस एंट्री
- ड्राइव मोड्स- सिटी और इको
- 6 एयरबैग
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
Pure वेरिएंट
- स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स
- फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट
- रियर AC वेंट्स
- रियर डिफॉगर
- डे/नाइट IRVM
Pure+ वेरिएंट
- 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो
- क्रूज कंट्रोल
- रिवर्स पार्किंग कैमरा
- हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
- टाइप-सी यूएसबी फास्ट चार्जर
Adventure वेरिएंट
- पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप
- रियर वाइपर और वॉशर
- ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल
- ऑटो हेडसैंप
- रेन सेंसिंग वाइपर्स
- 360 डिग्री कैमरा (नया फीचर)
- ब्लाइंड व्यू मॉनिटर (नया फीचर)
Accomplished वेरिएंट
- 16 इंच अलॉय व्हील्स
- 10.25 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले
- LED DRLs
- टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल (नया फीचर)
- सीट्स में एक्सटेंडेट थाई सपोर्ट (नया फीचर)
Accomplished+S वेरिएंट
- वॉयस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ
- LED फॉग लैंप्स, कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ
- 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (नया फीचर)
- वायरलेस फोन चार्जर
- ऑटो-डिमिंग IRVN
- कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
टाटा पंच फेसलिफ्ट का नया इंजन
नई पंच में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में देखने को मिलेगा। SUV में नया 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा। यही इंजन टाटा नेक्सन में भी इस्तेमाल होता है। हालांकि पावर और टॉर्क फिगर्स अभी कंफर्म नहीं हुए हैं।
इसके अलावा 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी दिए जाने की उम्मीद है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आएगा। साथ ही पेट्रोल-CNG वेरिएंट भी 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा।
यह भी पढ़ें-
Mahindra XUV 7XO प्राइस लिस्ट: पेट्रोल-डीजल मॉडल्स की पूरी जानकारी, फीचर्स और डिलीवरी डिटेल

