रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 अपडेट: क्रूज कंट्रोल और फ्रेश कलर्स मिलेंगे; एडवांस फीचर्स से लैस होगी
Published:
3 min read

कंपनी अपडेट में बेहतर सस्पेंशन, नए फीचर्स और फ्रेश कलर ऑप्शन देती है, तो बाइक पहले से ज्यादा लोगों को अट्रैक्टिव कर सकती है। (फोटो सोर्स- रॉयल एनफील्ड)
बिजनेस डेस्क। रॉयल एनफील्ड ने 2024 में भारतीय बाजार में गुरिल्ला 450 को लॉन्च किया था। अब इस बाइक में पहला अपडेट मिलने वाला है। लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने इसके अपडेटेड वर्जन का टीजर जारी कर दिया है। हालांकि कंपनी ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इस बार मोटरसाइकिल के फीचर्स और लुक में बदलाव किए जाएंगे।
डिजाइन और फीचर्स में बदलाव
इस अपडेट में रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 के लुक को अट्रैक्टिव बनाया जाएगा। साथ ही फीचर्स में जरूरी बदलाव हो सकते हैं। कंपनी नए कलर ऑप्शन भी ला सकती है, जिससे बाइक पहले से ज्यादा फ्रेश और स्टाइलिश लगे। फिलहाल यह बाइक ब्रावा ब्लू, शैडो ऐश, पेइक्स ब्रॉन्ज, स्मोक सिल्वर, प्लाया ब्लैक और गोल्ड डिप कलर में आती है, लेकिन अपडेट के साथ इसमें नए कलर देखने को मिल सकते हैं।
सस्पेंशन और राइड क्वालिटी
अगर रॉयल एनफील्ड अपने पुराने ट्रेंड को फॉलो करती है, तो इस बार गुरिल्ला 450 के मैकेनिकल पार्ट्स में बदलाव हो सकते हैं। इसके सस्पेंशन सिस्टम में सुधार देखने को मिल सकता है। ऐसा ही अपडेट पहले हंटर 350 में भी देखा गया था।
इन बदलावों का मकसद राइडर को ज्यादा आराम देना और बाइक पर कंट्रोल बेहतर बनाना होगा। इसके अलावा टायर्स में बदलाव हो सकता है, जिससे रोड पर ग्रिप और मजबूत हो सके।
इंजन और परफॉर्मेंस पहले जैसे ही दमदार
गुरिल्ला 450 में 452cc का शेर्पा इंजन मिलता है, जो हिमालयन 450 में भी दिया गया है। यह इंजन लिक्विड-कूल्ड है और 40 hp की पावर के साथ 40 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स है। साथ ही राइड-बाय-वायर सिस्टम और दो राइडिंग मोड्स दिए गए हैं।
बाइक के फ्रंट में 43 mm टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं, जो 140mm का व्हील ट्रैवल देते हैं। पीछे की तरफ मोनो-शॉक सस्पेंशन है, जो 150mm का ट्रैवल देता है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो आगे 310mm और पीछे 270mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सेफ्टी के लिए ड्यूल-चैनल ABS भी मिलता है। रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 की शुरुआती कीमत 2.56 लाख (एक्स-शोरूम) है।
यह भी पढ़ें-

