Renault ला रही Kwid का नया अवतार: फेसलिफ्ट मॉडल में दिखेगा फ्रेश लुक, लॉन्च से पहले सामने आई डिटेल्स
Published:
3 min read

क्विड में 999cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह 5 स्पीड मैनुअल और AMT ऑप्शन में अवेलेबल है। कार में ABS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर कैमरा जैसे फीचर्स भी हैं। (फोटो सोर्स- रेनॉल्ट)
बिजनेस डेस्क। रेनॉल्ट इंडिया अपनी हैचबैक कार क्विड (Kwid) का फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी कार को इस साल के आखिर तक लॉन्च कर सकती है। हाल ही में रेनॉल्ट (Renault) ने अपनी दूसरी कारों किगर (Kiger) और ट्राइबर (Triber) को मिड-लाइफ अपडेट दिया है, लेकिन क्विड में अब तक बदलाव नहीं हुआ है। अब इसका टेस्टिंग मॉडल सड़क पर देखा गया है, जिससे साफ है कि कंपनी इसे फ्रेश लुक देने जा रही है।
भारत में क्विड का मुकाबला ऑल्टो K10 और सुजुकी सेलेरियो जैसी गाड़ियों से होता है। ऐसे में फेसलिफ्ट मॉडल में बदलाव देखने को मिल सकते हैं, ताकि फिर से कस्टमर्स को अट्रैक्ट किया जा सके।
क्विड फेसलिफ्ट 2026 एक्सटीरियर
टेस्टिंग के दौरान जो मॉडल देखा गया। उसमें कार का फ्रंट हिस्सा और लोगो कवर था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फ्रंट डिजाइन में जरूर बदलाव होगा। नई क्विड में नया डिजाइन वाला रेडिएटर ग्रिल देखने को मिल सकता है। साथ ही हेडलैंप क्लस्टर को मॉडर्न टच दिया जा सकता है। बंपर का डिजाइन भी चेंज होगा, जिससे कार पहले से ज्यादा स्टाइलिश लगे।
साइड प्रोफाइल की बात करें तो, नए डिजाइन के व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। जबकि पीछे की तरफ LED टेललाइट्स का नया डिजाइन होगा। साथ ही कंपनी क्विड फेसलिफ्ट में इल्यूमिनेटेड लोगो दे सकती है। इससे कार नाइट में भी प्रीमियम नजर आएगी। साथ ही नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन जोड़े जा सकते हैं।
क्विड फेसलिफ्ट 2026 इंटीरियर
कार में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है। इससे स्पीड, फ्यूल और बाकी जानकारी डिजिटल स्क्रीन पर दिखेगी। हालांकि केबिन का लेआउट बदलने की उम्मीद कम है, लेकिन कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स देकर इसे अट्रैक्टिव बनाने की कोशिश की जाएगी।
क्विड फेसलिफ्ट 2026 इंजन और पावरट्रेन
मौजूदा मॉडल में 1.0 लीटर, तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो फेसलिफ्ट वर्जन में भी जारी रह सकता है। यह इंजन 65 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन के तौर पर इसमें 5 स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT का ऑप्शन मिलता है।
यह भी पढ़ें- TATA Nexon Price List 2026: कस्टमर के पास 30 से ज्यादा ऑप्शन, जानिए पेट्रोल-डीजल और CNG वेरिएंट के दाम

