10.49 लाख में लॉन्च हुई नई रेनॉल्ट डस्टर: हाइब्रिड इंजन के साथ प्रीमियम फीचर्स; खरीदने से पहले देखें कौन-सा वेरिएंट आपके लिए सही
Published:
2 min read

रेनॉल्ट डस्टर पहले से ज्यादा स्मार्ट, सेफ और फीचर लोडेड sUV बन चुकी है। इसमें बजट से लेकर प्रीमियम तक का ऑप्शन मिल जाता है। (फोटो सोर्स- रेनॉल्ट)
बिजनेस डेस्क। रेनॉल्ट ने भारत में एसयूवी डस्टर (Renault Duster 2026) को रिलॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 10.49 लाख (एक्स-शोरूम) है। जिन कस्टमर्स ने पहले से बुकिंग करा रखी है। उनके लिए कार की कीमत 10.29 लाख से शुरू होती है।
नई डस्टर अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश, फीचर लोडेड और पावरफुल बनकर आई है। इसका मुकाबला मार्केट में मौजूदा SUV जैसे मारुति सुजुकी विक्टोरिस, टाटा सिएरा और हुंडई क्रेटा से होगा। डस्टर को कंपनी ने 5 वेरिएंट्स- ऑथेंटिक, एवोलुशन, टेक्नो, टेक्नो + और आइकोनिक में लॉन्च किया है।
रेनॉल्ट डस्टर 2026 इंजन और पावरट्रेन
नई डस्टर में अलग-अलग इंजन ऑप्शन मिलते हैं, ताकि लोग अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकें।
इंजन ऑप्शन
1.0L टर्बो पेट्रोल
- पावर: 100 bhp
- टॉर्क: 160 Nm
- गियरबॉक्स: 6 स्पीड मैनुअल
1.3L टर्बो पेट्रोल (TCe 160)
- पावर: 160 bhp
- टॉर्क: 280 Nm
- गियरबॉक्स: मैनुअल+ ऑटोमैटिक (DCT)
1.8L हाइब्रिड (E-Tech 160)
- पेट्रोल+ 2 इलेट्रिक मोटर
- पावर: 160 bhp
- टॉर्क: 172 Nm

रेनॉल्ट डस्टर 2026 वेरिएंट-वाइज फीचर्स
ऑथेंटिक (बेस वेरिएंट)
एक्सटीरियर
- LED हेडलैंप+DRLs
- LED टेललैंप
- 17 इंच स्टील व्हील
- रियर रूफ स्पॉयलर
- डस्टर बैजिंग के साथ सिग्नेचर ग्रिल
- 17 इंच के टायर स्टील कवर के साथ
इंटीरियर
- ब्लैक सीट्स
- कप होल्डर और स्लाइडिंग आर्मरेस्ट
- LED केबिन लाइट
- फोल्डिंग सीट
- 7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
- रियर वेंट के साथ मैनुअल AC
- टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग
- रिमोट कीलेस एंट्री
- 12V सॉकेट और ड्यूल-टोन हॉर्न
सेफ्टी
- 6 एयरबैग
- ABS के साथ EBD और ब्रेक असिस्ट
- ट्रैक्शन कंट्रोल
- रियर पार्किंग असिस्ट
- हिल स्टार्ट असिस्ट

एवोलुशन (मिड वेरिएंट)
खास फीचर्स
- 10.1 इंच टचस्क्रीन
- वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कारप्ले
- 6 स्पीकर साउंड सिस्टम
- रियर कैमरा
- क्रूज कंट्रोल
- 17 इंच अलॉय व्हील
- रूफ रेल्स
- ऑटो-होल्ड (DCT) के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक
- रियर वाइपर, वॉशर और डिफॉगर

टेक्नो (फीचर-लोडेड वेरिएंट)
एक्सटीरियर
- फुल LED हेडलाइट
- LED फॉग लैंप
इंटीरियर
- ब्राउन सीट्स
- वुड फिनिश डैशबोर्ड
- इलेक्ट्रिक सनरूफ
- पावर्ड टेलगेट
- ड्यूल जोन क्लाइमेंट कंट्रोल
- वायरलेस चार्जिंग
- पुश बटन स्टार्ट
टेक्नो+ (एडवांस वेरिएंट)
खास फीचर्स
- 10.25 इंच डिजिटल डिस्प्ले
- 18 इंच डायमंड कट अलॉय
- ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर
- फ्रंट और साइड पार्किंग असिस्ट

आइकोनिक (टॉप वेरिएंट)
एक्सटीरियर
- एक्सक्लूसिव डिजाइन और डिकेल
इंटीरियर
- लेदरेट सीट्स
- एम्बिएंट लाइट (48 कलर)
- गूगल बेस्ड इंफोटेनमेंट
- वेंटिलेटेड सीट्स
- इलेक्ट्रिक सीट एडजस्टमेंट
- एयर क्वालिटी मॉनिटर
- मल्टी ड्राइव मोड
- AQI डिस्प्ले वाला PM 2.5 एयर फिल्टर
- 360 डिग्री कैमरा
- लेन असिस्ट
- एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल
- ऑटो हाई बीम असिस्ट
रेनॉल्ट डस्टर 2026 कीमत (वेरिएंट के हिसाब से)


