महिलाओं के लिए पोस्ट ऑफिस की 7 बेस्ट स्कीम्स: 8.2% तक ब्याज, छोटी बचत से बनाएं बड़ा फंड, जानें डिटेल में...
Published:
5 min read

महिलाओं के लिए SSY, PPF और SCSS समेत 7 शानदार स्कीम्स (AI जनरेटेड इमेज)
बिजनेस डेस्क। आज के समय हर कोई अपने फ्यूचर के लिए एक बड़ा फंड बनाना चाहता है। खासतौर पर महिलाएं छोटी-छोटी बचत करके फ्यूचर के लिए फाइनेंशियल सिक्योरिटी बना लेती हैं। यही पैसा बेटी की पढ़ाई, इमरजेंसी के लिए और रिटायरमेंट के बाद कमाई न होने पर काम आ सकता है। इसलिए, बड़ा फंड बनाने के लिए इन्वेस्टमेंट करना बेस्ट ऑप्शन माना जाता है।
वैसे म्यूचुअल फंड और स्टॉक मार्केट जैसे कई इन्वेस्टमेंट ऑप्शन अवेलेबल हैं, जहां पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। लेकिन कई इन्वेस्टर अपना पैसा ऐसी जगह लगाना चाहते हैं, जहां पर मार्केट के उतार-चढ़ाव का असर न पड़े। ऐसे ही इन्वेस्टर्स के लिए पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स बहुत काम की साबित हो सकती हैं।
वैसे मार्केट में कई सारी स्कीम्स चल रही हैं। जैसे कि सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), मंथली इनकम स्कीम (MIS), रिकरिंग डिपॉज़िट (RD), टाइम डिपॉजिट (TD) और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)। इन स्कीम्स में महिलाएं इन्वेस्ट कर सकती हैं।
स्कीम्स पर इंटरेस्ट रेट
मौजूदा समय में SSY पर 8.2%, PPF पर 7.1%, पोस्ट ऑफिस MIS पर 7.4%, 5 साल की RD पर 6.7%, 5 साल की TD पर 7.5% और NSC पर 7.7% इंटरेस्ट मिल रहा है। सरकार समय-समय पर इन रेट्स की समीक्षा करती है।
यहां हम अलग-अलग स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें महिलाएं अपने हिसाब से चुन सकती हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
सुकन्या समृद्धि योजना मौजूदा समय में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली स्कीम है। इसमें 8.2% इंटरेस्ट मिलता है। इस स्कीम में माता-पिता या गार्जियन (अभिभावक) 10 साल से कम उम्र की बच्ची के नाम पर अकाउंट खोल सकते हैं। इसमें 1 साल में कम से कम 250 रुपए और ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं।
इस स्कीम में खोला गया अकाउंट 21 साल बाद मैच्योर हो जाता है। इस स्कीम को खास तौर पर बेटियों के लिए बनाया गया है। इस स्कीम के जरिए माता-पिता बेटी की पढ़ाई और फ्यूचर की जरुरतों के लिए लंबे समय में बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।
PPF
इस समय PPF में 7.1% का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इसमें हर साल कम से कम 500 रुपए जमा करने होते हैं। वहीं ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं। इसमें अकाउंट का मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का होता है। वैसे बाद में 5-5 साल के ब्लॉक में मैच्योरिटी पीरियड आगे बढ़ा सकते हैं। PPF स्कीम में टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है। इस स्कीम में लोन और पैसे निकालने की भी सुविधा मिलती है। यह स्कीम उन महिलाओं के लिए बढ़िया है, जो लंबे समय में बड़ा फंड बनाने की तैयारी कर रही हैं।
पोस्ट ऑफिस MIS
जिन महिलाओं को फ्यूचर में एक रेगुलर इनकम का जरिया चाहिए, वे पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में पैसे इन्वेस्ट कर सकती हैं। MIS में 7.4% एनुअली इंटरेस्ट मिलता है। सिगंल अकाउंट में ज्यादा से ज्यादा 9 लाख रुपए इन्वेस्ट किए जा सकते हैं, जबकि जॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपए तक इन्वेस्ट किए जा सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर 9 लाख रुपए इन्वेस्ट करते हैं और 7.4% इंटरेस्ट मिल रहा हो तो साल में 66,000 रुपए का इंटरेस्ट मिलेगा। वहीं हर महीने करीब 5,550 रुपये का इंटरेस्ट होगा।
पोस्ट ऑफिस RD
जो महिलाएं कम पैसों के साथ मंथली इन्वेस्टमेंट शुरू करना चाहती हैं, उनके लिए पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉज़िट (RD) एक अच्छा ऑप्शन है। पोस्ट ऑफिस RD में 5 साल का समय मिलता है। इसमें 6.7% इंटरेस्ट मिलता है। इस अकाउंट क पर महीने 100 रुपए से शुरू कर सकते हैं। इसके बाद 10 रुपए के मल्टीपल में पैसे जमा किए जा सकते हैं। इसमें पैसा जमा करने की कोई मैक्सिमम लिमिट नहीं है। उदाहरण के लिए, इसमें कोई भी इन्वेस्टर्स अपने बजट के हिसाब से हर महीने 1,000 रुपए, 5,000 रुपए या 10,000 रुपए जमा करने का ऑप्शन चुन सकता है।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office TD)
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट भी एफडी (FD) की तरह ही काम करता है। इन्वेस्टर्स अपनी जरूरत के हिसाब से समय-सीमा (टेन्योर) चुन सकते हैं। इसमें 7.5% इंटरेस्ट मिल रहा है। इसमें आप 5 साल के लिए पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं। इस अकाउंट में कम से कम 1,000 रुपए से इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं। इसके बाद 100 रुपए के मल्टीपल में पैसा जमा किया जा सकता है। TD मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट की कोई लिमिट नहीं होती है। यह स्कीम उन महिलाओं के लिए बेस्ट हो सकती है, जिनके पास एकमुश्त रकम है और उन्हें पता है कि पैसे की कब जरुरत पड़ेगी।
NSC
मौजूदा समय में नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) पर 7.7% इंटरेस्ट मिल रहा है। इसमें मैच्योरिटी का समय 5 साल है। इसमें कम से कम 1,000 रुपए से इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं। यह उन महिलाओं के लिए ज्यादा बेहतर है, जो मैच्योरिटी तक अपना पैसा इन्वेस्ट करके रख सकती हैं।
SCSS
जिन महिलाओं की उम्र 60 साल या उससे ज्यादा है, वे महिलाएं सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स स्कीम (SCSS) में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोच सकती हैं। इस समय SCSS पर 8.2% इंटरेस्ट मिल रहा है। इस स्कीम में 30 लाख रुपए तक का इन्वेस्टमेंट शुरू किया जा सकता है। इंटरेस्ट का पेमेंट हर क्वार्टर (3 महीने में) किया जाता है। ऐसे में यह उन रिटायर्ड महिलाओं के लिए बेस्ट है, जिन्हें अपनी सेविंग से रेगुलर इनकम की जरुरत होती है।
ये भी पढ़ें-

