PM Kisan Yojana-16382: क्या आपको भी नहीं मिले 22वीं किस्त के 2000 रुपये; घर बैठे ऐसे करें अपनी शिकायत
Published:
2 min read

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी हो चुकी है। कई किसानों के खातों में केवाईसी नहीं होने के कारण पैसे नहीं आए हैं। (फोटो सोर्स- कैनवा)
बिजनेस डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च को असम के गुवाहाटी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 22वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार करीब 9.32 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपए भेजे गए।
सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया में 18,640 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की है, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं। जिनके अकाउंट में अभी तक यह पैसा नहीं पहुंचा है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
पैसा न आने की क्या वजह हो सकती है
पीएम किसान योजना के नियमों के मुताबिक, जिन किसानों का नाम राज्य सरकार की ओर से पोर्टल पर अपडेट किया गया है। वे इस किस्त के हकदार हैं। अगर आपके अकाउंट में पैसा नहीं आया है, तो इसके पीछे e-KYC का ना होना या बैंक खाते की जानकारी में गलती जैसे कारण हो सकते हैं। एक बार समस्या ठीक होने पर अटकी हुई किस्तें मिल जाती हैं।
पीएम किसान योजना की लिस्ट में नाम चेक करें (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
शिकायत करने से पहले यह देख लें कि लाभार्थी लिस्ट में आपका नाम है या नहीं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-
स्टेप 1- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
स्टेप 2- होम पेज पर दिख रहे 'Beneficiary Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब आपके पास तीन ऑप्शन होंगे- आधार नंबर, अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर। इनमें से कोई भी एक जानकारी भरें।
स्टेप 4- इसके बाद 'Get Data' पर क्लिक करें।
स्टेप 5- आपके सामने पूरी जानकारी खुल जाएगी। जिससे पता चल जाएगा कि लिस्ट में नाम है या नहीं।
अगर पीएम किसान पोर्टल पर सब कुछ सही दिख रहा है। फिर भी 2000 रुपए खाते में नहीं आए, तो नीचे दिए गए तरीकों से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
ईमेल के जरिए
आप अपनी समस्या लिखकर ईमेल एड्रेस पर भेज सकते हैं-
फोन कॉल के जरिए
आप इन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं-
- हेल्पलाइन नंबर: 011-24300606, 155261
- टोल-फ्री नंबर: 1800-115-526
नोट- शिकायत करते समय अपना आधार नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर पास रखें ताकि अधिकारी आपकी मदद जल्दी कर सकें।

