देश में पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी नहीं: कीमतों में भी बढ़ोतरी नहीं, मिडिल ईस्ट में संकट के बीच सरकार ने बताई क्या है स्थिति
Published:
2 min read

भारत में पेट्रोल, डीजल और CNG की सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। (फोटो सोर्स- कैनवा)
बिजनेस डेस्क। देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। ऐसे में लोगों को लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान दें। पिछले दो दिनों में कुछ जगहों पर पेट्रोल पंपों पर भीड़ देखी गई, जो पैनिक बायिंग का नतीजा है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश की रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। हर साल 26 करोड़ टन क्रूड ऑयल को रिफाइन करने की क्षमता है। पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
PNG-CNG की 100% सप्लाई सुनिश्चित
सुजाता शर्मा ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं को 100% PNG सप्लाई दी जा रही है और CNG की भी कमी नहीं है। दिल्ली में पाइपलाइन बिछाने के लिए रोड रिस्टोरेशन चार्ज हटा दिया गया है। अब 24 घंटे काम हो रहा है। इसके बेहतर नतीजे भी दिख रहे हैं। अब तक 2.20 लाख लोग LPG से PNG में शिफ्ट हो चुके हैं।

ब्लैक मार्केटिंग पर सख्ती, 2700 छापे
सरकार LPG की कालाबाजारी पर भी सख्त कार्रवाई कर रही है। हाल ही में 2700 छापेमारी की गई, जिसमें 2000 सिलेंडर जब्त किए गए। वहीं, गैस पाइपलाइन बिछाने और उसे विस्तार देने के लिए नया नियम लागू किया गया है। अब पाइपलाइन बिछाने की प्रोसेस आसान होगी। जमीन की अनुमति और अन्य मंजूरियों में लगने वाला समय कम होगा।
LPG बुकिंग नियमों में बदलाव नहीं
मंत्रालय ने उन खबरों को गलत बताया है, जिनमें कहा जा रहा है कि LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम बदल गए हैं। सरकार ने साफ किया कि अभी भी पुराने नियम लागू है। शहरी इलाकों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन के बाद ही नया सिलेंडर बुक किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-
LPG Gas Booking Rules: 25, 35 या 45 दिन? सरकार ने बताया किसे कितने दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर
भारत के पास 74 दिन का ऑयल रिजर्व: सरकार बढ़ा रही 6.5 मिलियन टन क्षमता; 41 देशों से इम्पोर्ट जारी

