PNG कनेक्शन लें कमर्शियल कस्टमर: सरकार की अपील- पैनिक बुकिंग से बचें; पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं
Published:
3 min read

LPG सप्लाई पर दबाव लेकिन देश में कहीं गैस खत्म नहीं। सरकार ने लोगों से कहा पैनिक बाइंग न करें। (फोटो- गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा/एएनआई)
बिजनेस डेस्क। केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश में क्रूड ऑयल का पर्याप्त भंडार है। पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य चल रही है। LPG की सप्लाई को लेकर थोड़ी चिंता जरूर बनी हुई है, लेकिन किसी भी पेट्रोल पंप या LPG गैस एजेंसी पर ड्राई आउट की खबर सामने नहीं आई है।
सोमवार (16 मार्च) को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा प्रेस ब्रीफिंग में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। लोगों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
क्रूड ऑयल और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पर्याप्त
सुजाता शर्मा ने बताया कि भारत में इस समय क्रूड ऑयल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता या उससे भी ज्यादा क्षमता पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'देशभर में पेट्रोल पंप सामान्य तरीके से चल रहे हैं। कहीं भी ईंधन खत्म होने की स्थिति नहीं है।'
पेट्रोल और डीजल की सप्लाई जारी है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराकर ज्यादा न खरीदें, क्योंकि इनका पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट के बीच IEA का बड़ा फैसला: 400 मिलियन बैरल इमरजेंसी ऑयल जारी करेगी, एशिया बाजारों को पहले मिलेगा तेल
PNG-CNG की सप्लाई 100% जारी
पाइप के जरिए मिलने वाली गैस (PNG) और वाहनों में इस्तेमाल होने वाली CNG की सप्लाई भी पूरी तरह सामान्य है। ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर के लिए CNG और घरों के लिए PNG की आपूर्ति 100% बनाए रखी गई है, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
LPG की जगह PNG अपनाने की अपील
सरकार ने LPG उपभोक्ताओं से यह अनुरोध किया है कि जहां तक संभव हो। वे LPG सिलेंडर की जगह पाइप गैस यानी PNG कनेक्शन का इस्तेमाल करें। गैस कंपनियों ने कंज्यूमर को PNG अपनाने के लिए ऑफर भी देना शुरू किए हैं। इससे LPG की डिमांड कम होगी और सप्लाई का प्रेशर भी घटेगा।
कमर्शियल उपभोक्ताओं को PNG लेने की सलाह
सरकार ने खासतौर पर बड़े शहरों और शहरी इलाकों में कमर्शियल LPG इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों को PNG कनेक्शन लेने की सलाह दी है। ऐसे उपभोक्ता सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के पोर्टल, ईमेल या लेटर के जरिए PNG कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायों में LPG पर निर्भरता कम की जा सकेगी।
जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सख्य कार्रवाई
सरकार ने साफ कहा है कि पेट्रोल, डीजल और LPG की जमाखोरी या कालाबाजारी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकारों को सख्त निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। कई प्रदेशों में ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए छापेमारी भी की जा रही है।
यह भी पढ़ें-
Indane, HP, Bharat गैस सिलेंडर घर बैठे मंगवाएं, WhatsApp, मिस्ड कॉल और PhonePe से ऐसे बुक करें
आपके शहर में गैस सिलेंडर की कीमत कितनी है; देखें भोपाल, दिल्ली और मुंबई के नए रेट

