अब कैब बुकिंग पर नहीं देनी पडे़गी एडवांस टिप: सरकार ने लगा दी रोक, Ola-Uber यूजर्स जानें ये नया नियम
Published:
2 min read

AI जनरेटेड इमेज
बिजनेस डेस्क। अगर आप Uber, Ola या किसी मोबाइल ऐप से कैब बुक करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल अब इन ऐप्स के जरिए कैब बुक करने पर लोगों से राइड शुरू करने से पहले टिप नहीं मांगा जाएगा। सरकार ने पहले टिप मांगने पर रोक लगा दी है।
सरकार ने टिप लगाई रोक
बता दें कि मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज ने मोटर व्हीकल एग्रीगेटर्स से कहा है कि वो अपनी ऐप्स से ‘प्री-राइड टिपिंग’ (राइड से पहले टिप देना) प्रॉम्प्ट हटा दें। मिनिस्ट्री का कहना है कि लोगों से ज्लदी कैब या बेहतर राइड मिलने का लालच देकर एक्सट्रा पेमेंट करने के लिए नहीं कहा जा सकता है।
दरअसल सरकार को कुछ रिपोर्टस मिली थीं, जिनमें कहा गया था कि राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म में बुकिंग प्रोसेस के दौरान मैसेज दिखता है कि, “एडवांस टिप”, “ऐड-ऑन चुनें” और "तेजी से राइड कन्फर्म होने का मौका पाएं" सरकार ने इसी को देखते हुए यह कदम उठाया है।
सरकार ने पहले टिप मांगने के नियम पर इसलिए रोक लगा दी है, क्योंकि इससे यूजर्स को लगता है कि टिप देने से ड्राइवर जल्दी राइड एक्सेप्ट करेगा या राइड जल्दी कन्फर्म हो जाएगी।
राइड के पहले नहीं मांग सकते टिप
सरकार ने सभी मोटर व्हीकल एग्रीगेटर्स से कहा है कि वे तुरंत अपने मोबाइल एप्लिकेशन और डिजिटल प्लेटफॉर्म से पहले टिप मांगने के नियम को हटा दें। अब राइड पूरी होने से पहले टिप प्रॉम्प्ट, मैसेज, ऐड-ऑन या पेमेंट का ऑप्शन नहीं दिखा सकते हैं। यह ‘मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइन्स 2025’ का भी उल्घघंन करता है।
आसान शब्दों में कहें, तो अब कैब बुक करने वाले पैसेंजर पर दवाब नहीं बनाया जा सकता है कि एक्स्ट्रा पेमेंट करने राइड जल्दी कन्फर्म हो जाएगी। टिप का ऑप्शन सिर्फ राइड पूरी होने पर ही दिखाया जा सकता है।
सरकार ने एग्रीगेटर्स को बिना देर किए नियम बदलने के लिए कहा है। इसके साथ ही कहा कि उनके ऐप्स 2025 की गाइडलाइन्स का पालन करें।
यूजर्स के लिए कितना फायदेमंड होगा
सरकार ने टिप देने पर रोक नहीं लगाई है। ‘मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइन्स 2025’ के क्लॉज 14.15 के तहत यूजर्स अपनी मर्जी से ड्राइवरों को टिप दे सकते हैं। पूरी टिप ड्राइवर को ही मिलनी चाहिए। एग्रीगेटर इसमें से कोई भी अमाउंट नहीं ले सकता है।
ये भी पढ़ें- Airtel का बड़ा फैसला: 299 समेत 4 प्रीपेड प्लान्स बंद; अब कम से कम 349 रुपए का रिचार्ज कराना होगा

