MG Majestor की भारत में एंट्री: ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक, 215.5 PS की पावर और लेवल 2 ADAS; 41,000 रुपए में प्री-बुकिंग शुरू
Published:
3 min read

MG Majestor में ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक और एडवांस्ड 4WD सिस्टम के साथ 10 ऑफ रोड मोड दिए गए हैं। (फोटो सोर्स- MG Motor)
बिजनेस डेस्क। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (JSW MG Motor India) ने अपनी नई SUV एमजी मैजेस्टर (MG Majestor) को ऑफिशियली शोकेस कर दिया है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पहली झलक दिखाने के बाद अब Majestor प्री-बुकिंग के लिए अवेलेबल है। कस्टमर्स इसे 41,000 रुपए देकर रिजर्व कर सकते हैं। कीमत की घोषणा लॉन्च के करीब की जाएगी, जबकि टेस्ट ड्राइव अप्रैल और डिलीवरी मई 2026 से शुरू होगी।
इंजन और बेस्ट-इन सेगमेंट पावर
MG Majestor में 2.0 लीटर ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 2155 PS और 478.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पावरफुल SUV मानी जा रही है। इसके साथ 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है, जो 2WD और एडवांस 4WD दोनों ऑप्शन में है।
इसका एडवांस 4WD सिस्टम 10 ऑफ-रोड मोड्स के साथ आता है। खास बात यह है कि ऑटो मोड में कार 2WD पर चलती है और जैसे ही फिसलन या ट्रैक्शन आता है। यह ऑटोमैटिक 4WD में शिफ्ट हो जाती है। इससे फ्यूल एफिशिएंसी भी बनी रहती है।
ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक और क्रॉल कंट्रोल
Majestor अपने सेगमेंट की पहली SUV है, जिसमें फ्रंट, रियर और सेंटर में डिफरेंशियल लॉक दिए गए हैं। इसके साथ क्रॉल कंट्रोल मोड दिया गया है, जो कठिन रास्तों पर पूरी पकड़ के साथ आगे बढ़ने में मदद करता है। SUV 2950 mm के व्हीलबेस पर बनी है। इसकी लंबाई 5046 mm, चौड़ाई 2016 mm और ऊंचाई 1870 mm है। इसका मोजैक मैट्रिक्स ग्रिल, ड्रैगन आई डीआरएल, स्प्लिट हेडलैम्प, कनेक्टेड LED टेल लैंप और 19 इंच अलॉल व्हील इसे प्रीमियम लुक देते हैं।
प्रीमियम इंटीरियर
MG Majestor का ब्लैक थीम इंटीरियर, लेदर सीट्स और बड़ा सेंटर कंसोल इसे रॉयल फील देते हैं। ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट वेंटिलेटेड हैं और मसाज फंक्शन के साथ आती हैं। ड्राइवर सीट में मेमोरी और वेलकम फंक्शन दिया गया है। 12-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और 8-वे पैसेंज सीट लॉन्ग रूट में रिलैक्स बनाए रखती है।
इसमें 6 और 7 सीटर ऑप्शन मिलते हैं। तीन-जोन क्लाइमेंट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग, 220V पावर आउटलेट और ड्यूल वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं। Majestor में डुअल 12.3 इंच डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट, 12-स्पीडर JBL साउंड सिस्टम और 75 से ज्यादा iSMART कनेक्टेड फीचर्स भी हैं।
लेवल 2 ADAS और एडवांस सेफ्टी फीचर्स
Majestor भारत की पहली D+ SUV है, जिसमें लेवल 2 ADAS दिया गया है। यह सिस्टम ड्राइवर को स्टेयरिंग, ब्रेकिंग और एक्सीलरेशन में मदद करती है, जिससे लंबी यात्रा में थकान कम होती है और सेफ्टी बढ़ती है। इसके अलावा 360 डिग्री HD कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ABS, EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और रोल मूवमेंट इंटरवेंशन जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
5-5-5 ऑफर और बुकिंग डिटेल
Majestor के साथ कंपनी का 5-5-5 प्रोग्राम मिलता है, जिसमें 5 साल की अनलिमिटेड किमी वारंटी, 5 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और 5 लेबर-फ्री सर्विस शामिल हैं। साथ ही कस्टमर्स को बिना जॉइनिंग फीस के ICICI एमराल्ड क्रेडिट कार्ड का एक्सक्लूसिव इनवाइट मिलेगा। शुरुआती ग्राहकों को प्रायोरिटी डिलीवरी, एक्सक्लूसिव प्रीव्यू और ड्राइव इवेंट्स का मौका मिलेगा।
Majestor को Sharp और Savvy वेरिएंट में पेश किया जाएगा। कलर में पर्ल व्हाइट, कंक्रीट ग्रे, मेटल ब्लैक और मेटल ऐश शामिल हैं। प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसे 41,000 रुपए देकर कंपनी की वेबसाइट पर बुक किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-

