Dzire खरीदने से पहले देख लें नई प्राइस लिस्ट: मारुति सुजुकी ने बढ़ाए सेडान के दाम, CNG-पेट्रोल दोनों वेरिएंट महंगे हुए
Published:
2 min read

Dzire में 1.2 लीटर Z-सीरीज का 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। (फोटो सोर्स- मारुति सुजुकी)
बिजनेस डेस्क। मारुति सुजुकी ने अपनी सेडान कार Dzire की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने Dzire के VXI CNG और ZXI CNG वेरिएंट में सबसे ज्यादा 7500 रुपए की बढ़ोतरी की है। इसके बाद VXI CNG की एक्स-शोरूम प्राइस 8.10 लाख और ZXI CNG की 9.11 लाख हो गई है। वहीं, पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत में 5000 रुपए तक का इजाफा किया गया है। हालांकि कंपनी ने इसके बेस मॉडल LXI की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।
Maruti Suzuki Dzire की नई कीमतें
- Maruti Suzuki Dzire LXI- 6.25 लाख
- Maruti Suzuki Dzire VXI- 7.22 लाख
- Maruti Suzuki Dzire ZXI- 8.22 लाख
- Maruti Suzuki Dzire ZXI+ - 8.91 लाख
1.2 लीटर इंजन के साथ CNG की सुविधा
Dzire में 1.2 लीटर Z-सीरीज का 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 82 Hp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी इसे फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ बेचती है। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।
माइलेज के मामले में भी Dzire मजबूत दावेदारी पेश करती है। मारुति के अनुसार, इसका मैनुअल वेरिएंट 24.79 kmpl और AMT वेरिएंट में 25.71 kmpl तक माइलेज देता है। वहीं, CNG मॉडल 33.73 KM/KG तक का माइलेज देने का दावा करता है।
5-स्टार रेटिंग के साथ आती है कार
Maruti Suzuki Dzire को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। कार में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड असिस्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर और रियर डिफॉगर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
सनरूफ से लेकर 360 डिग्री कैमरा तक कई फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Dzire में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, कीलेस एंट्री और पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसी सुविधाएं मिलती हैं। कंपनी कार को 7 कलर में बेचती है। इनमें गैलेंट रेड, एल्यूरिंग ब्लू, नटमेग ब्राउन, ब्लूइश ब्लैक, आर्कटिक व्हाइट, मैग्मा ग्रे और स्प्लेंडिड सिल्वर शामिल हैं।
यह भी पढ़ें-

