Maruti Brezza Facelift की एंट्री की तैयारी: टर्बो पेट्रोल इंजन, नई ग्रिल और LED लाइट्स से लैस होगी कार, कीमत भी आई सामने
Published:
3 min read

Maruti Brezza Facelift 2026 जुलाई में लॉन्च हो सकती है। (फोटो सोर्स- मारुति सुजुकी/वेबसाइट)
बिजनेस डेस्क। कॉन्पैक्ट SUV सेगमेंट में मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) लंबे समय से कस्टमर्स की पसंदीदा कारों में शामिल रही है। अब कंपनी इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है।
कारदेखो (CarDekho) की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट की एंट्री जुलाई 2026 में हो सकती है। नई ब्रेजा में डिजाइन, फीचर्स और इंजन के लेवल पर कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कंपनी नए अपडेट के जरिए हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और टाटा नेक्सन जैसी SUVs के मुकाबले में अपनी पकड़ और स्ट्रांग करना चाहती है।
नए टर्बो पेट्रोल इंजन की हो सकती है एंट्री
नई ब्रेजा फेसलिफ्ट का सबसे बड़ा आकर्षण इसका नया इंजन हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है। इस नए इंजन से बेहतर पिकअप और स्मूद ड्राइविंग का एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। साथ ही माइलेज में भी सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन को भी कुछ अपडेट्स के साथ जारी रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- KTM ने 790 Duke में दिया मेकओवर: 5 इंच TFT डिस्प्ले, अपग्रेडेड सस्पेंशन से लैस होगी; 105bhp पावर और 87Nm टॉर्क मिलेगा
एक्सटीरियर में नया अंदाज दिखेगा
नई ब्रेजा का ओवरऑल डिजाइन पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन इसके लुक को और अट्रैक्टिव बनाने के लिए कॉस्मेटिक बदलाव किए जा सकते हैं। फेसलिफ्ट मॉडल में नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड LED हेडलैंप, DRL, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और रिफ्रेश्ड टेललाइट्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा बंपर डिजाइन में भी हल्के बदलाव किए जा सकते हैं, जिससे SUV पहले से ज्यादा प्रीमियम नजर आएगी।
इंटीरियर के मामले में भी नई ब्रेजा पहले से ज्यादा एडवांस और फीचर-लोडेड हो सकती है। इसमें बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस Android Auto व Apple CarPlay का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को और बेहतर बनाया जा सकता है। कंपनी केबिन की क्वालिटी, फिट और फिनिश में भी सुधार कर सकती है।
सेफ्टी फीचर्स पर खास फोकस रहेगा
मारुति सुजुकी की नई ब्रेजा में सेफ्टी से जुड़े फीचर्स को बेहतर बनाने पर ध्यान दे सकती है। इसके कुछ वेरिएंट्स में एक्स्ट्रा एयरबैग्स दिए जा सकते हैं। वहीं, स्ट्रक्चरल सेफ्टी को मजबूत किया जा सकता है। इसके अलावा पार्किंग असिस्ट फीचर्स और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
मारुति ब्रेजा फ्रेसलिफ्ट 2026 की कीमत (एक्सपेक्टेड)
इसके शुरुआती वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत करीब 8.5 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। टॉप वेरिएंट की कीमत 14 से 15 लाख रुपए तक जा सकती है।
यह भी पढ़ें-
Kia Cars Price Hike: 1 जुलाई से महंगी होंगी किआ की गाड़ियां, कंपनी ने बढ़ती लागत को बताया वजह

