मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट 2026: 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, CNG टैंक बूट फ्लोर के नीचे होगा; टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई
Published:
3 min read

मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट (फोटो सोर्स- Harsh VLOGS/YouTube)
बिजनेस डेस्क। मारुति सुजुकी की पॉपुलर SUV ब्रेजा (Brezza facelift) का फेसलिफ्ट मॉडल टेस्टिंग के दौरान सड़क पर नजर आया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कार पूरी तरह से ढकी हुई है।
बाहर से डिजाइन में कुछ बदलाव दिख रहे हैं, लेकिन असली सरप्राइज अंदर देखने को मिला है। इस बार कैमरे में जो सबसे बड़ी चीज कैप्चर हुई है, वो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का शिफ्ट पैटर्न है। यह पहली बार होगा जब मारुति अपने भारतीय पोर्टफोलियों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स देगी।
पहली बार 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स
अब तक मारुति सुजुकी की ज्यादातर कार 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती हैं। चाहे 1.0 लीटर K10 इंजन हो या 1.5 लीटर K15 इंजन। कंपनी ने 5-स्पीड MT ही दिया है। ऑटोमैटिक की बात करें तो मारुति ने AMT, 4-स्पीड टॉर्क कंवर्टर और 6-स्पीड AMT गियरबॉक्स दिया है।
अगर नई ब्रेजा फेसलिस्ट में 6-स्पीड मैनुअल आता है, तो इससे SUV की परफॉर्मेंस और माइलेज बेहतर हो सकते हैं। वहीं, 2027 में आने वाले CAFE 3 एमिशन और एफिशिएंसी नियमों को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा कदम माना जा रहा है। हालांकि अभी यह क्लियर नहीं है कि नया गियरबॉक्स छोटे इंजन वाली गाड़ियों में दिया जाएगा या नहीं।
यह भी पढ़ें- TATA Nexon Price List 2026: कस्टमर के पास 30 से ज्यादा ऑप्शन, जानिए पेट्रोल-डीजल और CNG वेरिएंट के दाम
नए S-CNG लेआउट के साथ ब्रेजा फेसलिफ्ट
पहले की टेस्टिंग के दौरान यह सामने आया था कि नई ब्रेजा फेसलिफ्ट में मारुति का अंडरफ्लोर S-CNG सेटअप दिया जाएगा। सबसे पहले यह सिस्टम 'Victoris' में दिखाया गया था। इस सेटअप की खास बात यह है कि CNG सिलेंडर को बूट फ्लोर के नीचे लगाया जाता है। इससे बूट स्पेस में जगह बढ़ जाती है। ऐसे में CNG वेरिएंट में स्पेस से समझौता नहीं करना पड़ेगा।
डिजाइन में नए बदलाव मिलेंगे
ब्रेजा फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फ्रंट में नई ग्रिल और अपडेटेड बंपर देखने को मिल सकता है। हेडलैंप्स में ड्यूल-बैरल LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स होगी। पीछे की तरफ टेललाइट्स का डिजाइन थोड़ा बदला जा सकता है। रियर बंपर को भी नया लुक मिल सकता है।
इंटीरियर में अपडेट मिलने की उम्मीद
टेस्टिंग के दौरान इंटीरियर में सेंटर कंसोल पर कैमोफ्लाज नजर आया। जिससे क्लियर है कि इंटीरियर में कुछ बदलाव जरूर होंगे। मौजूदा मॉडल में 9.0 इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ सिस्टम मिलता है। नए टॉप वेरिएंट में 10.1 इंच का नया स्मार्टप्ले प्रो एक्स सिस्टम दिया जा सकता है। इसके अलावा ब्रेजा फेसलिफ्ट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
फेरारी की पहली EV कार 'Luce' का इंटीरियर रिवील: क्लासिक स्टीयरिंग, हेलीकॉप्टर स्टाइल लॉन्च कंट्रोल
टाटा पंच EV फेसलिफ्ट: 12.3 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और प्रीमियम साउंड सिस्टम, लॉन्च डेट भी हुई कंफर्म

