LPG Gas Booking Rules: 25, 35 या 45 दिन? सरकार ने बताया किसे कितने दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर
Published:
3 min read

सरकार ने कहा कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। इसलिए घबराने या जरूरत से ज्यादा बुकिंग करने की जरूरत नहीं है। (फोटो सोर्स- एएनआई)
बिजनेस डेस्क। LPG सिलेंडर की बुकिंग टाइमलाइन को लेकर कई तरह की खबरें और सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही हैं। इन खबरों में दावा किया जा रहा है कि सरकार ने रिफिल बुकिंग के नियम बदल दिए हैं। अब केंद्र सरकार ने इन सभी दावों को गलत बताया है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बुधवार (25 मार्च) को जारी बयान में कहा है कि LPG बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जो नियम पहले लागू थे, वही अब भी जारी हैं।
क्या थी वायरल खबरें और सरकार ने क्या कहा
सरकार के मुताबिक, कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि पीएम उज्जवला योजना (PMUY) कनेक्शन के लिए 45 दिन, नॉन PMUY सिंगल सिलेंडर के लिए 25 दिन और डबल सिलेंडर के लिए 35 दिन का नया नियम लागू किया गया है। मंत्रालय ने साफ किया कि यह सभी दावे गलत और भ्रामक हैं। ऐसे किसी नए नियम को लागू नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें- भारत के पास 74 दिन का ऑयल रिजर्व: सरकार बढ़ा रही 6.5 मिलियन टन क्षमता; 41 देशों से इम्पोर्ट जारी
LPG बुकिंग की टाइमलाइन क्या है
केंद्र ने यह स्पष्ट किया कि अभी भी LPG सिलेंडर बुकिंग के लिए पुराने नियम लागू हैं। शहरों में रहने वाले कंज्यूमर 25 दिन के बाद नया सिलेंडर बुक कर सकते हैं। ग्रामीण इलाकों में यह समय 45 दिन का है। यह नियम सभी कनेक्शन पर समान रूप से लागू होता है।
घबराकर सिलेंडर बुक करने से बचें
सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और बिना जरूरत के सिलेंडर बुक न करें। मंत्रालय का कहना है कि देश में LPG, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। सभी जगह पर्याप्त स्टॉक है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।
गैस मंत्रालय देशभर में पाइपलाइन नेटवर्क को आगे बढ़ाने पर काम कर रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी दिक्कतों से आसानी से निपटा जा सके। यह कदम खास तौर पर उन समस्याओं को ध्यान में रखकर उठाया जा रहा, जो खाड़ी देशों में गैस प्लांट बंद होने और स्टेट ऑफ होर्मुज में रुकावट के कारण सामने आई हैं।
यह भी पढ़ें-

