LPG E-KYC पर सरकार का क्लियर स्टैंड: सब्सिडी के लिए जरूरी, सप्लाई पर असर नहीं; जानिए पूरा मामला एक नजर में
Published:
2 min read

KYC पेडिंग होने की स्थिति में गैस सप्लाई और सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक नहीं लगेगी। (फोटो सोर्स- एएनआई)
बिजनेस डेस्क। एलपीजी गैस कनेक्शन को लेकर हाल ही में आधार e-KYC की खबरों ने लोगों को कंफ्यूज कर दिया था। कई लोगों को लगा कि अब हर कंज्यूमर के लिए e-KYC कराना जरूरी हो गया है। लेकिन पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि ऐसा नहीं है। यह कोई नया नियम नहीं है, बल्कि पहले से चल रही प्रक्रिया का हिस्सा है।
किन LPG कंज्यूमर के लिए e-KYC जरूरी है
सरकार के मुताबिक, केवल उन्हीं LPG कंज्यूमर को e-KYC कराना जरूरी है, जिन्होंने अभी तक आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं किया है। अगर आपने पहले ही e-KYC करा लिया है, तो इसे दोबारा करने की जरूरत नहीं है। आपका कनेक्शन पहले की तरह वैलिड रहेगा और गैस मिलती रहेगी।
PMUY लाभार्थियों के लिए नियम
वहीं, जो लोग प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के तहत नहीं आते। उनके लिए नियम काफी आसान है। उन्हें हर फाइनेंशियल ईयर में एक बार e-KYC कराना जरूरी होता है। ऐसा इसलिए ताकि उन्हें मिलने वाली सब्सिडी सही तरीके से मिलती रहे। खास बात यह है कि यह प्रक्रिया 7 सिलेंडर लेने के बाद लागू होती है। 8वें और 9वें रिफिल के समय यह वेरिफिकेशन जरूरी हो सकता है।
क्या e-KYC न होने पर गैस सप्लाई बंद होगी
सरकार ने इस पर साफ किया है कि अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराया है। तब भी गैस सप्लाई बंद नहीं होगी। यानी आप बिना किसी परेशानी के LPG सिलेंडर लेते रहेंगे। e-KYC का असर सिर्फ सब्सिडी और रिकॉर्ड अपडेट पर पड़ता है, सप्लाई पर नहीं।
घर बैठे ऐसे करें LPG आधार e-KYC
सरकार ने यह भी बताया है कि अब e-KYC करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इसे घर बैठे ही आसानी से पूरा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
गैस संकट से निपटने की तैयारी: सरकार का PNG पर जोर, कमर्शियल यूजर्स को पाइप्ड गैस अपनाने की सलाह
PNG कनेक्शन पर खास ऑफर: 500 रुपए की फ्री गैस और रजिस्ट्रेशन फीस में छूट; जानिए कैसे उठाएं फायदा

