KTM ने 790 Duke में दिया मेकओवर: 5 इंच TFT डिस्प्ले, अपग्रेडेड सस्पेंशन से लैस होगी; 105bhp पावर और 87Nm टॉर्क मिलेगा
Published: Updated:
3 min read

790 Duke में नया सीट डिजाइन, एडजस्टेबल टेपर हैंडलबार और री-पोजिशन्ड फुटपेग्स दिए गए हैं। (फोटो सोर्स- KTM)
बिजनेस डेस्क। KTM ने अपनी पॉपुलर स्ट्रीटफाइटर बाइक '790 Duke' को 2027 मॉडल ईयर के लिए नए अपडेट के साथ पेश किया है। 'द स्कैल्पल' (The Scalpel) के नाम से मशहूर यह बाइक जुलाई के आखिर तक यूके के शोरूम्स में पहुंच जाएगी। अन्य देशों में इसकी लॉन्च टाइमलाइन अलग हो सकती है। भारत में भी इस बाइक के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
KTM 790 Duke के डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं। बाइक को नया फ्रंट फेयरिंग, अपडेटेड फ्यूल टैंक और शार्प बॉडी पैनल्स मिले हैं। कंपनी ने बाइक की स्टाइलिंग को KTM 990 Duke और 1390 Super Duke R जैसी बाइक्स से इंस्पायर्ड रखा है।
TFT डिस्प्ले और राइडर फ्रेंडली इंटरफेस
2027 KTM 790 Duke में 5-इंच का बॉन्डेड ग्लास TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसका यूजर इंटरफेस पहले से ज्यादा क्लियर और ईजी बनाया गया है। KTM ने एर्गोनॉमिक्स में भी बदलाव किए हैं। बाइक में नया सीट डिजाइन, एडजस्टेबल टेपर हैंडलबार और री-पोजिशन्ड फुटपेग्स दिए गए हैं। फुटपेग्स को 2 मिमी पीछे और 7 मिमी ऊपर किया गया है, जिससे राइडर को ज्यादा स्पोर्टी राइडिंग पोजिशन मिलती है। सीट के फ्रंट हिस्से को स्लिम बनाया गया है। सीट पर हाई-ग्रिप कवर लगाया गया है।

नया सबफ्रेम और बेहतर चेसिस सेटअप
नई 790 Duke में ऑल-न्यू कास्ट एल्यूमीनियम सबफ्रेम दिया गया है। यह सिंगल-पीस डिजाइन में तैयार किया गया है। इसमें इंटीग्रेटेड साइड एयर इनटेक्स भी दिए गए हैं। KTM ने बाइक में नया WP ब्रेकिंग सिस्टम दिया है। यह सिस्टम स्मूद और लाइनियर ब्रेकिंग रिस्पॉन्स देता है, जिससे अचानक झटके महसूस नहीं होते।

सस्पेंशन सेटअप में भी बदलाव किया गया है। फ्रंट में WP APEX 43mm USD फोर्क्स दिए गए हैं, जिनमें स्प्लिट-फंक्शन टेक्नोलॉजी और एडजस्टेबल कंप्रेशन व रिबाउंड डैम्पिंग मिलती है।
वहीं, रियर मोनोशॉक में रिबाउंड डैम्पिंग और प्रीलोड एडजस्टमेंट का फीचर दिया गया है। राइडर 5-क्लिक डायल की मदद से सस्पेंशन को अपनी जरूरत के हिसाब से ट्यून कर सकता है।

पिरेली टायटर्स और तीन राइड मोड्स
KTM 790 Duke में पिरेली डियाब्लो रोसो IV टायर्स दिए गए हैं, जो ग्रिप और हैंडलिंग को बेहतर बनाते हैं। बाइक में स्ट्रीट, स्पोर्ट और रेन राइड मोड दिए गए हैं। साथ ही 799cc LC8c पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन स्टैंडर्ड वर्जन में 105 bhp की पावर और A2 लाइसेंस वर्जन में 93 bhp की पावर के साथ 87 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

