MG Motor का मिडनाइट कार्निवल: 3 दिन आधी रात तक खुले रहेंगे शोरूम, 11 करोड़ के गिफ्ट और स्पेशल ऑफर
Published: Updated:
2 min read

JSW MG Motor का मिडनाइट कार्निवल 7 दिसंबर तक चलेगा। ग्राहकों को लंदन ट्रिप जीतने का मौका मिलेगा।
बिजनेस डेस्क। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने अपना मिडनाइट कार्निवल शुरू कर दिया है। यह स्पेशल कार्निवल 5 से 7 दिसंबर 2025 चक चलेगा। इसमें एमजी की पूरी व्हीकल्स रेंज शामिल है। इन 3 दिनों में सभी MG शोरूम आधी रात तक ओपन रहेंगे, ताकि कस्टमर्स आराम से कार देख और खरीद सकें। कंपनी का टारगेट है कि हर ग्राहक को फेस्टिवल जैसा माहौल और सेलिब्रेशन का एक्सपीरियंस मिले।
क्यों खास है एमजी मोटर का मिडनाइट कार्निवल
मिडनाइट कार्निवल में जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया अपने ग्राहकों को सिर्फ गाड़ी नहीं, बल्कि यादगार अनुभव देना चाहती है। शोरूम का टाइम बढ़ाकर और डीलरशिप के अंदर फन एक्टिविटीज जोड़कर कंपनी कार खरीदने की प्रोसेस को फैमिली फ्रेंडली सेलिब्रेशन में बदल रही है।
यह भी पढ़ें- JSW MG Motor India के रिकॉर्ड ब्रेकिंग आंकड़े: हर घंटे MG Windsor की 5 कार बिक्री, 1 साल में 50,000 यूनिट्स बेच डाली
कंपनी ने क्या कहा
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर (COO) विनय रैना ने कहा कि हम सिर्फ कार देने में नहीं, बल्कि कस्टमर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने में विश्वास रखते हैं। यह साल दिखाता है कि लोगों ने हमारे ब्रांड पर विश्वास किया है। मिडनाइट कार्निवल के दौरान हम चाहते हैं कि ग्राहक का नया सफर एक खास गिफ्ट के साथ शुरू हो। यह हमारी ओर से अपने बढ़ते परिवार को थैंक यू कहने का तरीका है।
कस्टमर्स के लिए क्या खास ऑफर है
मिडनाइट कार्निवल में ग्राहकों को 11 करोड़ रुपए तक के निश्चित उपहार मिलेंगे। लंदन ट्रिप, 3 दिन/2 रात का हॉलिडे वाउचर और स्क्रैच एंड विन रिवॉर्ड जीत सकते हैं। ग्राहकों को फाइनेंस ऑप्शन, 3 महीना का EMI, लोन पर 100% ऑन-रोड फाइनेंस का फायदा भी मिलेगा।
एमजी का स्ट्रांग पोर्टफोलियो
एमजी मोटर इंडिया ने अपनी मॉडर्न, टेक-फोकस्ड और सेफ कारों की बदौलत एक मजबूत पहचान बनाई है। MG Windsor देश की सबसे तेजी से बिकने वाली EV कार है। अब तक 50,000 यूनिट्स सेल हो चुकी हैं। इसके अलावा एमजी के लोकप्रिय मॉडल Hector, Astor, Comet और Gloster ने कंपनी को भारतीय परिवारों के लिए फ्यूचर-रेडी और सेफ मोबिलिटी ब्रांड बना दिया है।
यह भी पढ़ें-

