iPhone 17 Pro सिर्फ ₹69,990 रुपए में: Croma 256GB पर एक्सचेंज ऑफर दे रहा, 12,000 रुपए तक का एडिशनल बोनस भी मिलेगा
Published:
4 min read

iPhone 17 Pro की एक्सचेंज वैल्यू, iPhone 15 Pro की एक्सचेंज वैल्यू के आधार पर तय की जा रही है।
बिजनेस डेस्क। रिटेल चेन क्रोमा (Croma) कस्टमर्स को iPhone 17 Pro (आईफोन 17 प्रो) 256GB कम कीमत पर खरीदने का ऑफर दे रहा है। एक्सचेंज और कैशबैक बेनिफिट्स के बाद इसकी प्राइस 69,990 रुपए बताया गया है। इस डील से Apple का पिछला Pro मॉडल काफी सस्ता मिल सकता है, लेकिन कम कीमत के लिए कुछ शर्तें भी हैं।
Croma पर नया फोन खरीदते समय कस्टमर्स को कई तरह के फायदे एक साथ मिल सकते हैं। कस्टमर्स अपने पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू, क्रोमा के स्पेशल एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक को आपस में जोड़कर फोन की कीमत को काफी कम कर सकते हैं।
इसके अलावा, रीटेलर द्वारा कुछ एडिशनल बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं, जैसे कि फ्री में फोन का कवर (केस) और ऐपलकेयर+ (AppleCare+) पर छूट। इससे ये डील कस्टमर्स के लिए और भी ज्यादा आकर्षक बन गई है।
एक्सचेंज वैल्यू और बोनस
Croma के मुताबिक, iPhone 17 Pro 256GB की एक्सचेंज वैल्यू, iPhone 15 Pro की एक्सचेंज वैल्यू के आधार पर तय की जा रही है। रिटेलर ने iPhone 15 Pro के लिए 44,500 रुपए और iPhone 15 Pro Max के लिए 53,000 रुपए की अनुमानित एक्सचेंज वैल्यू बताई है, हालांकि असल कीमत डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करती है।

एक्सचेंज बोनस पुराने डिवाइस की आंकी गई कीमत पर निर्भर करेगा। यानी पुराने फोन की जितनी कीमत तय होती है, उस पर क्रोमा अपनी तरफ से एक अतिरिक्त बोनस दे रहा है...
- अगर फोन की एक्सचेंज वैल्यू 3,000 से 9,999 रुपए तक आती है तो 3,000 बोनस मिलेगा।
- अगर फोन की एक्सचेंज वैल्यू 10,000 से 14,999 रुपए तक आई तो 4,000 बोनस मिलेगा।
- अगर फोन की एक्सचेंज वैल्यू 15,000 से 17,999 रुपए तक आती है तो 6,000 बोनस मिलेगा।
- अगर फोन की एक्सचेंज वैल्यू 18,000 से 29,999 रुपए तक होती है तो 8,000 बोनस मिलेगा।
- अगर फोन की एक्सचेंज वैल्यू 30,000 या उससे ज्यादा आती है तो 12,000 रुपए बोनस मिलेगा।
अगर कस्टमर्स पेमेंट करते समय किसी चुनिंदा बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो बैंक की तरफ से भी छूट (कैशबैक) मिलता है। वहीं कस्टमर्स अपने पुराने फोन की कीमत + क्रोमा का एक्सचेंज बोनस + बैंक कैशबैक समेत इन तीनों फायदों को आपस में जोड़ देते हैं, तो iPhone 17 प्रो (256GB) छूट के बाद सिर्फ 69,990 रुपए में मिल जाएगा।
बैंक कैशबैक और EMI ऑफर
ICICI, HDFC, IDFC फर्स्ट बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के एलिजिबल कार्ड यूजर्स 4,000 रुपए का कैशबैक पा सकते हैं। HDFC, ICICI और AU क्रेडिट-कार्ड EMI के साथ कस्टमर्स 4,000 रुपए का कैशबैक और 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI भी पा सकते हैं। IDFC क्रेडिट कार्ड EMI के साथ कस्टमर्स 5,000 रुपए का कैशबैक और 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI पा सकते हैं। Croma का ये भी कहना है कि HDFC Tata Neu कार्डहोल्डर्स लागू शर्तों के साथ 10% तक की बचत कर सकते हैं।

फ्री केस, AppleCare+ पर छूट
इस डील के साथ कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। iPhone 17 Pro सीरीज खरीदने वाले कस्टमर्स को 3,499 की कीमत वाला Hyphen केस कॉम्बो फ्री में मिल सकता है। Croma, iPhone 17 Pro सीरीज के डिवाइस के साथ AppleCare+ खरीदने पर 10% की सीधी छूट भी दे रहा है।
ऑफर का फायदा कैसे मिलेगा
इस ऑफर के बेनिफिट के लिए कस्टमर्स को पुराने फोन के साथ किसी Croma स्टोर पर जाना होगा, जहां Croma आपके डिवाइस की जांच करके उसकी एक्सचेंज वैल्यू और मिलने वाला बोनस तय करेगा। इसके बाद आप बैंक के एलिजिबल कार्ड का इस्तेमाल करके कैशबैक ले सकते हैं। Croma के मुताबिक, ये ऑफर स्टॉक रहने तक ही वैलिड है। बैंकों या फाइनेंस पार्टनर द्वारा प्रोसेसिंग फीस ली जा सकती है।
ये एक्सचेंज ऑफर अन्य स्टोर ऑफर्स के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है, सिवाय ब्रांड या बैंक कैशबैक के। अगर कस्टमर्स एक्सचेंज प्रोग्राम का उपयोग नहीं करते हैं, तो Croma की ऑनलाइन लिस्टिंग में iPhone 17 प्रो की कीमत 1,34,900 रुपए दिखाई गई है। ये ऑनलाइन ऑफर 15 सितंबर से शुरू होने वाला है।

