SCSS 2026: हर क्वार्टरली 50000 रुपए कमाने के लिए कितना निवेश करें? जानें ब्याज दर, लिमिट और नियम
Published:
3 min read

AI जनरेटेड सि्मबॉलिक इमेज
बिजनेस डेस्क। सरकार ने जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। इसलिए सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम निवेश के लिए एक आकर्षक ऑप्शन बन गई है, क्योंकि इसमें सभी स्मॉल सेविंग स्कीम से ज्यादा ब्याज दर देती है।
सरकार हर क्वार्टरली SCSS समेत सभी स्मॉल सेविंग स्कीमों की ब्याज दरों की समीक्षा करती है। SCSS सरकार की गारंटीड स्मॉल सेविंग स्कीम है, जिसेे खास तौर पर ऐसे सीनियर सिटीजन के लिए बनाया गया है, जो बुढ़ापे के लिए फिक्सड इनकम की तलाश कर रहे हैं।
जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए SCSS ब्याज दर
जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए SCSS में 8.2% की दर से ब्याज मिल रहा है।
SCSS में निवेश की सीमा
SCSS में न्यूनतम 1,000 रुपए और अधिकतम 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। SCSS में पति-पत्नी अलग-अलग या दोनों एक साथ मिलकर जॉइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं। हर अकाउंट में अधिकतम 30 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं। हालांकि, दोनों अलग-अलग SCSS अकाउंट खुलवाने की शर्तों को पूरा करते हों।
SCSS में हर तिमाही 50,000 रुपये की इनकम पाने के लिए कितना इंवेस्टमेंट करना होगा?
अगर सीनियर सिटीजन SCSS से हर तीमाही 50,000 रुपए की इनकम पाना चाहते हैं, तो उन्हें करीब 24.40 लाख रुपए का इंवेस्ट करना होगा। मौजूदा सालाना ब्याज दर 8.2% है और ब्याज का भुगतान हर तिमाही किया जाता है। हर तिमाही 50,000 रुपए की कमाई करने के लिए सालाना ब्याज इनकम 2 लाख रुपए (50,000 × 4) होनी चाहिए। देखा जाए तो 8.2% सालाना 2 लाख रुपये की इनकम कमाने के लिए इंवेस्टमेंट लगभग 24,40,000 रुपये होना चाहिए।

अगर SCSS में ज्यादा पैसे जमा करेंगे तो क्या होगा?
अगर SCSS अकाउंट में ज्यादा पैसे जमा हो जाते हैं, तो उतनी रकम वापस मिल जाएगी और उस पर पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट की ब्याज दर लागू होगी। यह ब्याज दर ज्यादा रकम जमा करने की तारीख से लेकर रकम वापस मिलने तक लागू रहेगी।
क्या SCSS अकाउंट खुलवाने के लिए आधार कार्ड जरुरी है?
हां। SCSS अकाउंट खुलवाने के लिए आधार कार्ड जरुरी है?
SCSS अकाउंट कब बंद किया जा सकता है?
SCSS अकाउंट में जमा की गई रकम का भुगतान खाता खोलने की तारीख से 5 साल पूरे होने के बाद किया जाता है। वहीं खाते की अवधि बढ़ाने पर 3 साल के ब्लॉक-पीरियड में खाते को बंद किया जा सकता है। पुराना खाता बंद होने के बाद खाताधारक नया SCSS खाता भी खोल सकता है। हालांकि, शर्त यह है कि इंवेस्टमेंट अधिकतम निवेश सीमा के अंदर हो

