Honda की नई कॉम्पैक्ट EV कार: जापान मोबिलिटी शो में किया अनवील, खास बूस्ट मोड के साथ मिलेंगे कई हाईटेक फीचर्स
Published:
3 min read

होंडा ने जापान मोबिलिटी शो में सुपर-वन प्रोटोटाइप कॉम्पैक्ट ईवी को पेश किया। (फोटो सोर्स- Honda)
बिजनेस डेस्क। जापान मोबिलिटी शो 2025 में Honda ने अपनी नेक्स्ट जनरेशन कॉम्पैक्ट EV कार 'Super-One Prototype' को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया। 9 नवंबर 2025 तक चलने वाले इस शो में यह कार होंडा के बूथ पर डिस्प्ले की जाएगी।
होंडा का कहना है कि Super-One Prototype को 'N Series' के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। जिसे लाइटवेट और स्पोर्टी बनाया गया है। यह कार फ्लेयर्ड ब्लिस्टर फेंडर्स के साथ चौड़ी और स्ट्रांग स्टांस में आती है।
कार में खास बूस्ट मोड
Super-One Prototype में होंडा ने एक खास फीचर बूस्ट मोड दिया है। जैसे ही यह मोड ऑन किया जाता है। तीन खास सिस्टम एक साथ एक्टिव हो जाते हैं।
सिम्युलेटेड 7-स्पीड ट्रांसमिशन- जिससे गियर बदलने पर असली कार जैसी फील मिलती है।
एक्टिव साउंड कंट्रोल सिस्टम- एक्सिलरेटर दबाने पर असली इंजन जैसा साउंड करता है।
स्पेशल डिस्प्ले और लाइटिंग सेटअप- ट्रिपल गेज क्लस्टर शामिल है, जो परफॉर्मेंस मोड को विजुअली बेहतर बनाता है।
इस तरह ड्राइवर को एक साथ देखने, सुनने और फील करने का एक्सपीरियंस मिलता है, जैसे पेट्रोल कार चला रहे हो, लेकिन इलेक्ट्रिक।
ग्लोबल टेस्टिंग से गुजरी है
होंडा ने इस कार को सिर्फ जापान में नहीं, बल्कि यूके और एशिया के अलग-अलग देशों में टेस्ट किया है, ताकि हर क्लाइमेट और रोड पर इसका परफॉर्मेंस बेहतर रहे। इससे पहले इसी सीरीज का 'सुपर ईवी कॉन्सेप्ट' 2025 में ब्रिटेन के 'गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड' में दिखाया गया था।
एक्सटीरियर डिजाइन
Super-One Prototype का डिजाइन होंडा के नए कांसेप्ट 'Functional Beauty' पर बेस्ड है। कार का ब्लिस्टर फेंडर्स इसे चौड़ा और दमदार लुक देते हैं। एयर डक्ट्स एयर के फ्लो और कूलिंग को बेहतर बनाते हैं। लो और एथलेटिक साइड प्रोफाइल स्पोर्टी अपील देती है।
इंटीरियर डिजाइन
कार के अंदर का हिस्सा भी दिलचस्प है। होंडा ने इसे ड्राइवर के एक्सपीरियंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। स्पोर्ट सीट्स में शानदार सपोर्ट है, ताकि फास्ट मोड पर ड्राइवर स्थिर रहे। ब्लू एक्सेंट वाला असिमेट्रिक कलर लेआउट यूथफुल और पर्सनल टच देता है। हॉरिजॉन्टल इंस्ट्रूमेंट पैनल ड्राइवर को वाइड और क्लियर व्यू देता है।
लॉन्च प्लान और मार्केट रोलआउट
होंडा ने बताया है कि Super-One Prototype का प्रोडक्शन वर्जन सबसे पहले अगले साल जापान में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद यूके और एशियाई देशों में पेश किया जाएगा। जहां कॉम्पैक्ट EV कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसका नाम हर देश में अलग होगा।
- Super-One: जापान, एशिया और ओशिनिया देश
- Honda Super-One: कुछ एशियाई देशों में
- Super-N: यूनाइटेड किंगडम

