दीपावली बिजनेस के लिए गोल्डन अपॉर्चुनिटी: आंत्रप्रेन्योर्स कम बजट में अच्छा प्रॉफिट बना सकते हैं; इन 6 ऑप्शंस से लें आइडिया
Published:
5 min read

ये सभी प्रोडक्ट्स इको-फ्रेंडली और होममेड हैं। (फोटो सोर्स- X)
बिजनेस डेस्क। बिजनेस के लिए फेस्टिव सीजन खासकर दीपावली गोल्डन अपॉर्चुनिटी होती है। आंत्रप्रेन्योर्स के लिए ये परफेक्ट टाइम है। वे न्यू वेंचर्स लॉन्च कर सकते हैं। इन दिनों लोग मार्केट में गिफ्ट्स और डेकोरेशन जैसे प्रोडक्ट्स की डिमांड ज्यादा करते हैं। अगर आप कम इंवेस्टमेंट पर ज्यादा मुनाफा कमाने का सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको कुछ ऐसे बिजनेस आइडियाज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप स्टार्ट कर सकते हैं...
1. कस्टमाइज्ड दीपावली गिफ्ट्स और हैम्पर्स
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट का बढ़ता ट्रेंड दीपावली में बिजनेस के लिए एक अच्छा मौका है। आप मिठाई, चॉकलेट्स, ड्राई फ्रूट्स, होम डेकोरेशन के सामान और अन्य जरूरी चीजों को मिक्स करके कस्टमाइज्ड गिफ्ट हैम्पर्स बना सकते हैं। हर ऑर्डर पर कस्टमाइज्ड पैकेजिंग और यूनिक तरीके से नाम लिख सकते हैं।
कैसे शुरुआत करें
- स्वीट्स, ड्राई फ्रूट्स और कैंडल जैसे सामानों को होलसेल मार्केट से बल्क में खरीदें।
- कस्टमाइज्ड पैकेजिंग और पर्सनलाइज्ड गिफ्ट कार्ड्स की सुविधा दें। इसका मतलब आप कस्टमर्स को पॉजिटिव या थॉटफुल मैसेज के साथ ग्रीटिंग कार्ड दें।
- आप अपने बिजनेस को इंस्ट्राग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर प्रमोट करें।
- इसमें पैकेजिंग, मार्केटिंग और डिलिवरी के हिसाब से खर्च होगा।
2. दीपावली-थीम लाइट्स और डेकोर
दीपावली लाइट्स, कलर और रौनक का त्योहार है। अगर आप क्राफ्टिंग में इंटरेस्ट रखते हैं तो दीपावली-थीम पर डेकोरेशन जैसे दीपक, तोरण, रंगोली, लाइट और वॉल डेकोर जैसे सामान बनाकर बेच सकते हैं। कुछ अलग जैसे- इको-फ्रेंडली या ऑर्गेनिक डेकोरेशन सामान बेचकर आप ज्यादा कस्टमर्स बना सकते हैं।
कैसे शुरुआत करें
- क्राफ्टिंग से डेकोरेटिव आइटम्स बनाने के लिए लोकल दुकान से सामान खरीदें।
- विंटेज (पुराना लेकिन आकर्षक), ट्रेडिशनल थीम और ट्रेंडिंग डिजाइंस पर फोकस रखें।
- खास थीम या पसंद के मुताबिक कस्टमाइजेशन की फैसिलिटी दें।
- प्रोडक्टस् को लोकल मार्केट्स, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया एड के जरिए बेच सकते हैं।
- अगर आप दिवाली हैम्पर बना रहे हैं, तो सामान खरीदने पर थोड़ा खर्च होगा। लेकिन अगर आप खुद दीये, रिबन या नाम वाले कार्ड बनाएं तो कुल लागत और भी कम हो जाएगी। इससे पैसों की बचत ज्यादा होगी।
3. ऑनलाइन स्वीट्स और स्नैक्स डिलिवरी
ट्रेडिशनल स्वीट्स और स्नैक्स के बिना कोई भी त्यौहार अधूरा होता है। आप अगर चाहें तो होममेड स्वीट्स जैसे- लड्डू, बर्फी, गुलाब जामुन और स्नैक्स में चकली, मठरी, नमकीन पारे बनाकर डिलिवरी के जरिए बेच सकते हैं। इन्हें आप स्मॉल और लार्ज क्वांटिटी में घर, ऑफिस या कॉर्पोरेट इवेंट्स में सेल कर सकते हैं।
कैसे शुरुआत करें
- सबसे पहले कम मात्रा में कुक करें। फिर लिमिटेड ऑर्डर्स लेकर मार्केट में अपने प्रोडक्ट की डिमांड देखें।
- अगर आप चाहें तो कॉम्बो डील ऑफर कर सकते हैं। इससे कस्टमर्स बढेंगे।
- फूड डिलिवरी ऐप्स के जरिए आप लोगों तक इन्हें पहुंचा सकते हैं। वहीं अगर आपका बजट अच्छा है तो आप खुद की वेबसाइट भी क्रिएट कर सकते हैं।
- स्वीट्स और स्नैक्स बनाने के सामान, पैकेजिंग और मार्केटिंग में आपका खर्च होगा, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं।
4. इको-फ्रेंडली दीपावली प्रोडक्ट्स
हर साल के साथ सस्टेनेबिलिटी (पर्यावरण संरक्षण) पर ज्यादा फोकस हो रहा है। दीपावली के समय लोग पारंपरिक चीजों से हटकर इको-फ्रेंडली चीजें अपना रहे हैं। ये बायोडिग्रेडेबल मटेरियल से बने होते हैं। इसमें प्लास्टिक, केमिकल्स या प्रदूषण फैलाने वाली चीजें शामिल नहीं होती हैं। इनमें पॉल्यूशन फ्री पटाखे और कैंडल शामिल होते हैं। अगर आप ऐसे प्रोडक्ट्स बेचते हैं तो आपका ब्रांड उन लोगों को आकर्षित करेगा, जो पर्यावरण के खिलाफ नहीं जाना चाहते।
कैसे शुरुआत करें
- इको-फ्रेंडली दीपावली आइटम्स की रिसर्च करें। इनमें आप बायोडिग्रेडेबल पटाखे, नेचुरल रंगोली कलर्स और दीये (पेपर/गोबर/मिट्टी) बना सकते हैं।
- सोशल मीडिया के जरिए इनका एडवरटाइज करें।
- बल्क ऑर्डर्स के लिए लोकल ऑर्गेनाइजेशन के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं।
- इसकी कॉस्टिंग सप्लायर और आपकी इन्वेंट्री के पैमाने पर निर्भर करती है।
5. हैंडक्राफ्टेड ज्वेलरी और एसेसरीज
दीपावली में लोग नए कपड़े और ज्वेलरी के साथ-साथ इनसे जुड़ी एसेसरीज भी खरीदते हैं। अगर आपको ज्वेलरी एसेसरीज बनाने का शौक है, तो हैंडक्राफ्टेड गहनों का बिजनेस शुरू करना एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है। दिवाली के दौरान खरीदार इस सेगमेंट में पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजाइनों को पसंद करते हैं।
कैसे शुरुआत करें
- इयररिंग्स, नेकलेस और बैंगल्स का छोटा कलेक्शन तैयार करें। इसके बाद बिक्री के हिसाब से क्वांटिटी बढ़ाते जाएं।
- नई चीजें बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी के रॉ मटेरियल्स खरीदें या पुरानी चीजों को क्रिएटिव तरीके से रीयूज करके नया रूप दें।
- सोशल मीडिया या अमेजन हैंडमेड जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए अपने प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं।
6. गिफ्ट रैपिंग और कस्टमाइजेशन सर्विस
गिफ्ट की पैकेजिंग जितनी सुंदर हो उतनी ही आकर्षक लगती है। आप एक गिफ्ट रैपिंग बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसमें आप कुछ यूनिक, किसी थीम पर या अवसर के हिसाब से कस्टमाइज़्ड रैप भी ऑफर कर सकते हैं। इसके अलावा आप गिफ्ट्स को और भी खास बनाने के लिए पर्सनलाइज्ड मैसेज जैसी सर्विस भी दे सकते हैं।
कैसे शुरुआत करें
- रैपिंग मटेरियल की खरीदारी बल्क में करें।
- गिफ्ट पैकिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करें। इससे आपके बिजनेस का प्रचार होगा।
- एक से ज्यादा गिफ्ट्स खरीदने वाले लोगों के लिए बल्क सर्विस दें। इसका मतलब कि आप बाय वन, गेट वन ऑफर दे सकते हैं।

