PF अकाउंट में 15 जुलाई तक ब्याज जमा होगा: 34 करोड़ सदस्यों को 8.25% इंटरेस्ट मिलेगा, CITES प्लेटफॉर्म से EPFO की प्रोसेस तेज हुई
Published:
3 min read

सिम्बॉलिक इमेज।
बिजनेस डेस्क। EPFO 15 जुलाई तक 34 करोड़ PF अकाउंट में 1.44 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा ब्याज जमा करने की तैयारी कर रहा है। अगर ऐसा हुआ तो यह पिछले कई सालों की तुलना में सबसे तेज ब्याज क्रेडिट प्रोसेस होगी। पहले PF का ब्याज अक्टूबर या नवंबर तक अकाउंट में डिपॉजिट होता था।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए 8.25% दर से ब्याज खातों में जमा किया जाएगा। यह दर मार्च में EPFO की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (CBT) की बैठक में तय की गई थी। जिसे बाद में केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा, 'ब्याज जमा करने से पहले सभी खातों का वेरिफिकेशन किया जाएगा, ताकि किसी सदस्य के खाते में गलत ब्याज न पहुंचे।'
नई टेक्नोलॉजी से प्रोसेस तेज हुई
मनसुख मंडाविया के मुताबिक, EPFO ने अपनी टेक्निकल अरेंजमेंट में बड़े बदलाव किए हैं। अब संगठन ने सेंट्रलाइज्ड आईटी इनेबल्ड सर्विसेज (CITES) प्लेटफॉर्म शुरू किया है। पहले हर क्षेत्रीय EPFO ऑफिस का अपना अलग डेटा होता था, लेकिन अब पूरे देश का डेटा एक ही सेंट्रल सिस्टम में रखा जाएगा। इस बदलाव की वजह से अब किसी भी EPFO कार्यालय से किसी भी सदस्य का काम किया जा सकेगा।
वहीं, नई व्यवस्था के तहत EPFO अब ब्याज की गणना पिछले महीने की आखिरी तक नहीं, बल्कि भुगतान की अंतिम मंजूरी मिलने की तारीख तक करेगा। इसका फायदा यह होगा कि सदस्यों को पूरे पात्र समय का ब्याज मिलेगा। किस भी अवधि का नुकसान नहीं होगा।
यह भी पढ़ें- EPFO 3.0 Update: क्या आपने नई नौकरी जॉइन की है; PF, विड्रॉल और इसके फायदों के बारे में जरूर जानें
ऑटो सेटलमेंट की लिमिट 5 लाख रुपए
EPFO ने एडवांस क्लेम की ऑटो सेटलमेंट लिमिट एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दी है। अगर किसी क्लेम में अतिरिक्त जानकारी की जरूरत पड़ेगी, तो सदस्य ऑनलाइन जवाब दे सकेंगे। क्लेम मंजूर होते ही पैसा उसी दिन बैंक अकाउंट में आ जाएगा।
PF निकालने के नियम भी आसान हुए
EPFO ने पार्शियल विड्रॉल के नियमों को भी आसान बना दिया है। पहले इसके लिए 13 अलग-अलग प्रावधान थे, जिन्हें अब घटाकर सिर्फ तीन कैटेगरी में बांटा गया है। इनमें जरूरी जरूरतें, घर से जुड़ी जरूरतें और विशेष परिस्थितियां शामिल हैं। इससे सदस्यों को नियम समझने और क्लेम करने में आसानी होगी।
नौकरी बदलने पर PF ऑटोमैटिक ट्रांसफर होगा
अगर कोई कर्मचारी नौकरी बदलता है और उसका आधार से जुड़ा यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) है, तो उसका PF खाता और सर्विस हिस्ट्री अपने आप नई कंपनी में ट्रांसफर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें-
EPFO अपडेट: जॉब बदलने के बाद PF अकाउंट को कैसे मर्ज करें, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस

