एक EMI मिस हो गई: तो कितना खराब होगा आपको क्रेडिट स्कोर, जानें नुकसान और बचने का तरीका
Published:
3 min read

AI जनरेटेड इमेज
बिजनेस डेस्क। कई बार लोग अपनी ईएमआई (EMI) समय पर नहीं दे पाते हैं। इसके बाद उन्हें पेनल्टी देनी पड़ती है। हालांकि, EMI का पेमेंट समय पर ना करने पर सिर्फ पेनल्टी ही नहीं लगती है, बल्कि इसका असर आपके क्रेडिट स्कोर पर भी पड़ता है।
फाइनेंशियल एक्सपर्ट का मानना है कि पेमेंट में एक बार की चूक भी आपके क्रेडिट प्रोफाइल पर असर डाल सकती है। इससे आपको अगली बार लोन लेने में परेशानी होगी। अगर आप EMI पेमेंट देर से करते हैं तो लेंडर आपको ज्यादा रिस्क वाला बॉरोअर मान सकते हैं। ऐसे में आपको अच्छा क्रेडिट प्रोफाइल बनाए रखना जरुरी है।
क्रेडिट स्कोर क्या है?
क्रेडिट स्कोर 3 अंकों का नंबर होता है, जिससे किसी व्यक्ति के लोन चुकाने की क्षमता के बारे में पता चलता है। यह 300 से 900 के बीच होता है।
लोन लेने के लिए कितना क्रेडिट स्कोर होना चाहिए?
लोन लेने के लिए 750 या उससे ज्यादा क्रेडिट स्कोर होना चाहिए। क्रेडिट स्कोर बेहतर होने से लोन लेने की संभावना बढ़ जाती है।
कौन कैलकुलेट करता है क्रेडिट स्कोर?
भारत में लाइसेंस्ड क्रेडिट ब्यूरो क्रेडिट स्कोर जारी करते हैं। मौजूदा समय में TransUnion CIBIL, Experian India, Equifax India और CRIF High Mark कई क्रेडिट ब्यूरो काम कर रहे हैं।
EMI पेमेंट से क्रेडिट स्कोर पर क्या असर पड़ता है?
क्रेडिट स्कोर के सही और खराब होने में पेमेंट हिस्ट्री का बहुत बड़ा हाथ होता है। क्रेडिट ब्यूरो रेगुलर चेक करते हैं कि कर्ज लेने वाले ने समय पर पेमेंट किया है या नही। ऐसे में अगर एक भी EMI छूट जाती है, तो आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है।
EMI छूटने पर क्या होता है?
लेट पेमेंट चार्ज
अगर आप ड्यू डेट से पहले अपनी EMI का पेमेंट नहीं करते हैं, तो आपको लेट फीस देनी पड़ती है।
इंटरेस्ट
रेगुलर इंटरेस्ट के अलावा आपको पीनल इंटरेस्ट भी देना पड़ सकता है। बता दें कि पीनल इंटरेस्ट एक एक्स्ट्रा फीस है, जो आपको लोन पेमेंट या क्रेडिट कार्ड पेमेंट छूटने पर देनी पड़ती है।
क्रेडिट ब्यूरो को रिपोर्टिंग
बैंक और NBFC लगातार क्रेडिट ब्यूरो को आपके परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी देते रहते हैं। ऐसे में अगर कोई नेगेटिव बात होती है, जैसे EMI छूट जाना, तो यह आपकी क्रेडिट हिस्ट्री में दिखेगा।
भविष्य के लोन
अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम होता है, तो आपको भविष्य में लोन लेने में परेशानी होगी, क्योंकि सभी फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन लोन देने के पहले आपका क्रेडिट स्कोर चेक करते हैं।
क्रेडिट स्कोर को ठीक होने में कितना समय लगता है?
अगर आपने सिर्फ एक EMI समय पर नहीं भरी थी और आपने कुछ समय बाद ही पेमेंट कर दी, तो अगले कुछ महीनें में आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर हो सकता है। हालांकि अगर आपकी एक से ज्यादा EMI छूट जाती हैं तो क्रेडिट स्कोर सही होने में ज्यादा समय लग सकता है।
EMI छूटने से कैसे बचें
- किसी भी लोन या क्रेडिट कार्ड की EMI पेमेंट की ड्यू डेट से पहले का रिमाइंडर अपने फोन में सेट करें।
- आप ऑटो-डेबिट का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।
- अगर ऑटो-डेबिट का ऑप्शन चुना है, तो अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस मेंटेन रखें।
- आप जितना लोन चुका सकते हैं, उससे ज्यादा लोन लेने से बचें।
- क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हमेशा अपनी क्रेडिट लिमिट के अंदर ही करें।
- फाइनेंशियल इमरजेंसी में EMI चुकाने के लिए एक इमरजेंसी फंड बनाकर रखने की कोशिश करें।
अब कैब बुकिंग पर नहीं देनी पडे़गी एडवांस टिप: सरकार ने लगा दी रोक, Ola-Uber यूजर्स जानें ये नया नियम

