इंस्टाग्राम पर चाइल्ड एब्यूज एड का मामला: केंद्र का Meta को समन, पूछा- ऐसे विज्ञापन दिखाने की अनुमति कैसे दी
Published:
2 min read

सिम्बॉलिक इमेज
नेसनल डेस्क. केंद्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर चाइल्ड एब्यूज से जुड़े विज्ञापन के मामले में पेरेंट कंपनी मेटा (META) को समन भेजा है। केंद्र ने कंपनी से जवाब मांगा है कि उनके प्लेटफॉर्म पर इस तरह के एड को दिखाने की अनुमति कैसे दी गई?
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर मंत्रालय ने इंस्टाग्राम पर चाइल्ड एब्यूज से जुड़े एड के संबंध में मेटा के अधिकारियों को तलब किया है। इन एड में चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज को बढ़ावा दिया गया था।
क्या है मामला
दरअसल, BBC ने इंवेस्टिगेशन रिपोर्ट रिपोर्ट में खुलासा किया था कि इंस्टाग्राम भारत में चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज को बढ़ावा देने वाले पेड एड चला रहा है। इन एड में रेप वीडियो, चाइल्ड वीडियो जैसे टर्म यूज किए गए थे और इन एड लिंक पर क्लिक करने पर यूजर्स टेलिग्राम ऐप का पेज खुलता था, जहां इन वीडियो को 99 रुपए में खरीदा जा सकता है।
मेटा को एक हफ्ते में दूसरा समन
केंद्र सरकार ने इस हफ्ते मेटा को ये दूसरा समन भेजा है। इससे पहले गुरुवार को व्हाट्सएप के नए यूजर नेम वाले फीचर को लेकर केंद्र ने मेटा को नोटिस भेजा था। केंद्र ने कहा था- इस फीचर से ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, डिजिटल गिरफ्तारी जैसे मामलों में वृद्धि की संभावना जताई थी। साथ ही कोर्ट ने इस फीचर को मामला लंबित होने तक शुरू न करने के लिए कहा था।

