जनवरी में 6 कारों की लॉन्चिंग: हुंडई वेन्यू से लेकर रेनॉल्ट डस्टर के अपडेट वर्जन की एंट्री होगी, डेट और फीचर समेत A टू Z डिटेल
Published:
5 min read

बिजनेस डेस्क। भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर 2026 में एक बार फिर तेज रफ्तार पकड़ने वाला है। कई बड़ी कार कंपनियां जैसे मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, किआ, रेनॉल्ट और महिंद्रा नए मॉडल और फेसलिफ्ट कारें लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बार कंपनियों का फोकस सिर्फ पेट्रोल-डीजल नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भी रहेगा।
कंपनियां चाहती हैं कि नए साल की शुरुआत में ही कस्टमर्स को अट्रैक्ट किया जाए। ऐसे में SUV सेगमेंट और EV कैटेगरी में मुकाबला देखने को मिलेगा।
मिड-SUV सेगमेंट में किआ सेल्टोस की एंट्री
किआ इंडिया ने अपनी सेकेंड जनरेशन नई किआ सेल्टोस (Kia Seltos) लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने SUV को पहले से ज्यादा बड़ा और स्पेस वाला बनाया है, ताकि फैमिली यूजर्स को ज्यादा आराम मिल सके। नई सेल्टोस की लैंथ 4,460 mm और व्हीलबेस 2,690 mm है।
कंपनी के MD और CEO ग्वांगगु ली (Gwanggu Lee) के मुताबिक, कंपनी का मकसद मिड-SUV सेगमेंट में नए स्टैंडर्ड सेट करना है। चाहे वो सेफ्टी, टेक्नोलॉजी या ओवरऑल ड्राइविंग एक्सपीरियंस हो। उन्होंने कहा, 'यह मॉडल ब्रांड को स्ट्रांग पोजिशन में लाने में मदद करेगा।'
किआ सेल्टोस 2026 के फीचर्स और वेरिएंट वेरिएंट वाइस कीमत जानिए के लिए क्लिक करें
हुंडई वेन्यू HX5+ वेरिएंट लॉन्च हुआ
हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी पॉपुलर SUV Venue का नया वेरिएंट HX5+ बाजार में उतार दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए है। यह वेरिएंट 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आता है। नई वेन्यू में क्वाड-बीम LED हेडलैंप, वायरलेस मोबाइल चार्जर, रूफ रेल्स, रियर विंडो सनशेड, ड्राइवर कंसोल आर्मरेस्ट, रियर वाइपर और ऑटो अप-डाउन जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं।
हुंडई के MD और CEO तरुण गर्ग ने बताया कि नई वेन्यू को कस्टमर्स से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। अब तक 50 हजार से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं। HX5+वेरिएंट उन लोगों के लिए है, जो कम बजट में ज्यादा फीचर्स चाहते हैं।
मारुति सुजुकी की EV-कार ई-विटारा जल्द लॉन्च होगी
कंपनी बहुत जल्द अपनी पहली EV SUV ई-विटारा (e-Vitara) लॉन्च कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार में मॉडर्न और सिंपल डिजाइन देखने को मिलेगा। फीचर्स की बात करें तो 360 डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं।
इसमें 48.8 kWh और 61.1 kWh बैटरी ऑप्शन मिलेगा। दावा है कि एक बार फुल चार्ज पर यह SUV 500 किमी तक की रेंज दे सकती है। गाड़ी में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जिससे बैटरी 0 से 80% तक लगभग 50 मिनट में चार्ज हो जाएगी। ई-विटारा को Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
टाटा सिएरा ईवी
टाटा मोटर्स भी साल की शुरुआत में अपनी आइकॉनिक कार सिएरा (Sierra) का EV मॉडल लाने जा रहा है। नई सिएरा ईवी को कंपनी के Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV से 500 किमी की रेंज मिलने की उम्मीद है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) ऑप्शन भी दिया जा सकता है।
पुराने दौर की यादों से जुड़ा सिएरा नाम अब नए टेक्नोलॉजी के साथ वापसी करेगा, जिससे टाटा को ईवी सेगमेंट में मजबूती मिलेगी। वहीं, इसके पेट्रोल और डीजल वेरिएंट की बुकिंग शुरू हो चुकी है। कार की डिलीवरी 15 जनवरी से शुरू हो जाएगी। पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआत कीमत 11.49 लाख (एक्स-शोरूम) और डीजल की 12.99 लाख (एक्स-शोरूम) है।
रेनॉल्ट डस्टर की न्यू जनरेशन तैयार
रेनॉल्ट अपनी पॉपुलर SUV डस्टर (Duster) को नए लुक में लाने जा रही है। नई जनरेशन डस्टर को 26 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कार में 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। साथ ही ADAS, 360 डिग्री कैमरा, लार्ज बूट स्पेस और फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिए जा सकते हैं। डस्टर को CNF-B प्लेटफॉर्म और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा, ताकि SUV सेटमेंट में मजबूत वापसी कर सके।
महिंद्रा XUV 700 का अपडेटेड वर्जन
कंपनी ने अपनी अपकमिंग SUV XUV 7XO की लॉन्च डेट 5 जनवरी घोषित कर दी है। यह मॉडल XUV700 का अपडेटेड वर्जन है। इसमें डिजाइन और फीचर्स EV XEV 9S से इंस्पायर्ड होंगे, लेकिन कार पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आएगी।

