सुकन्या समृद्धि योजना: PNB ONE ऐप के जरिए भी खोल सकते हैं अकाउंट, यहां पढ़ें डिटेल्स
Published: Updated:
2 min read

(सिम्बॉलिक इमेज)
पंजाब नेशनल बैंक के ऐप PNB ONE के जरिए सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोल सकते हैं। मतलब कि अब खाता खुलवाने के लिए ब्रांच में जाने की जरूरत नहीं होगी। ये सर्विस मौजूदा PNB कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि पार्शियल विड्रॉल, अकाउंट क्लोजर और प्रीमेच्योर अकाउंट क्लोजर जैसे काम बैंक में जाकर ही करवाने होंगे।
कैसे करेंगे अप्लाई
- प्ले स्टोर से PNB ONE ऐप डाउनलोड करें
- PNB ONE ऐप में लॉगिन करें
- सर्विस सेक्शन पर जाएं
- गवर्नमेंट इनिशिएटिव ऑप्शन पर जाएं
- इसके बाद सुकन्या समृद्धि अकाउंट ओपन ऑप्शन चुनें और प्रोसेस पूरी करें।
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना
केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना 2015 में शुरू हुई थी। इसमें पेरेंट्स, गार्जियन अपनी बेटी का किसी कमर्शियल बैंक या पोस्ट ऑफिस में 250 रुपए से सेविंग अकाउंट खुलवा सकते हैं। योजना के तहत अभी 8.2% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं 10 साल से कम उम्र की बच्चियों का ही अकाउंट ओपन करवा सकते हैं।
विड्रॉल कब कर सकते हैं पैसा
बेटी के 10वीं पास करने या 18 साल की होने पर पेरेंट्स पढ़ाई के लिए 50% पैसा निकाल सकते हैं। प्रूफ के लिए फीस स्लिप या एडमिशन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स देना होगा।
मैच्योरिटी कब क्लोज करेंगे
21 साल बाद मैच्योरिटी क्लोज होगी। यानि कि आप डिपॉजिट तो केवल 15 साल तक ही जमा करेंगे। लेकिन पूरा पैसा 21 साल बाद ही निकाल पाएंगे। हालांकि अकाउंट होल्डर को शादी के लिए फंड चाहिए तो 21 साल से पहले भी पूरा पैसा डेबिट कर सकते हैं। इसके लिए नोटरी से अटेस्टेड स्टाम्प पेपर बनवाकर जमा करना होगा। जिससे ये भी पता लगाया जाएगा कि लड़की बालिग भी है कि नहीं।

