Bank Holiday: 6 से 12 अप्रैल के बीच कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI कैलेंडर से जानें पूरी जानकारी
Published:
3 min read

6 से 12 अप्रैल के बीच दो दिन बैंक बंद रहेंगे। (फाइल फोटो)
बिजनेस डेस्क। बैंकिंग हमारा रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि बैंक कब खुले और कब बंद रहेंगे। अगर आपको पहले से बैंक हॉलिडे की जानकारी होगी, तो आपका काम बिना किसी परेशानी के पूरे हो जाएंगे। RBI हर साल की शुरुआत में बैंक छुट्टियों का कैलेंडर जारी करता है। आइए आगे जान लेते हैं 6 से 12 अप्रैल तक बैंक कब बंद रहेंगे।
6 से 12 अप्रैल के बीच बैंक कब बंद रहेंगे?
RBI के कैलेंडर के मुताबिक, इस सप्ताह देशभर में दो दिन बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान कोई नेशनल या रीजनल छुट्टी नहीं है। 11 अप्रैल को शनिवार को बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यह महीने का दूसरा शनिवार है। इसके अगले दिन 12 अप्रैल को रविवार को भी देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इसका मतलब साफ है कि इस पूरे हफ्ते में सिर्फ वीकेंड के कारण ही बैंक बंद रहेंगे, बाकि सभी दिन ओपन रहेंगे। आप अपने काम आसानी से निपटा सकते हैं।
बैंक हॉलिडे कैसे तय होते हैं?
RBI बैंक छुट्टियों को तीन कैटेगरी में बांटता है। इसमें नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, RTGS हॉलिडे और बैंक अकाउंट क्लोजिंग शामिल होते हैं। देशभर में बैंक छुट्टियां अलग-अलग प्रदेशों में अलग हो सकती हैं, क्योंकि कई छुट्टियां वहां के त्योहारों और खास मौकों पर निर्भर करती हैं, लेकिन कुछ हॉलिडे पूरे देश में एक जैसे होते हैं, जैसे गांधी जयंती और दीपावली।
इसके अलावा, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंद क्लोज रहते हैं। जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। हर रविवार को पूरे देश में बैंक बंद ही रहते हैं।
शनिवार की बैंक छुट्टी क्यों होती है?
शनिवार की छुट्टी RBI के नियमों के तहत नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के अंतर्गत आती है। इस दिन चेक, ड्राफ्ट और प्रॉमिसरी नोट जैसे काम नहीं किए जाते। इस नियम से बैंकिंग सिस्टम को व्यवस्थित रखने में हेल्प मिलती है। कर्मचारियों को भी आराम मिल जाता है।
क्या बैंक हॉलिडे पर ऑनलाइन बैंकिंग काम करती है?
बैंक बंद होने पर सारे काम रुकते नहीं है। ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे चालू रहती हैं। आप UPI से पैसे भेज सकते हैं। नेट बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बस ध्यान रखने वाली बात यह है कि जो काम बैंक शाखा जाकर करना होता है, वो छुट्टी के दिन नहीं हो पाएगा।
यह भी पढ़ें-

